फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT: कोरोना की वजह से नहीं खुले सिनेमा हॉल, तो ओटीटी पर रिलीज हो सकती हैं ये बड़ी फिल्में

Wed, 12 Jan 2022 01:28 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 To Badhaai Do These Big Films May Be Released On Ott Platform
bhool bhulaiyaa 2 to badhaai do - फोटो : insta

एक बार फिर से कोरोना के मामले देश में बढ़ने लगे हैं जिसकी वजह से जिम, रेस्टोरेंट, वार और सिनेमाघर जैसी जगहों पर पाबंदियां लगना शुरू हो गई हैं। ऐसे में कई बड़ी फिल्मों की रिलीज टल गई है तो कई की रिलीज डेट आने से पहले ही सिनेमाघर बंद होने की वजह से फिल्में अधर में नजर आ रही हैं। 2022 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली थी हालांकि कोरोना की वजह से मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। अब अगर कोरोना की वजह से एक बार फिर से लंबे समय तक सिनेमाघर बंद रहते हैं तो भूलभुलैया 2 से लेकर बधाई दो तक कई बड़ी फिल्मों को अब बस ओटीटी प्लेटफार्म का ही सहारा है। तो चलिए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों पर जिनकी ओटीटी पर रिलीज होने की संभावना  है।

Bhool Bhulaiyaa 2 To Badhaai Do These Big Films May Be Released On Ott Platform
'भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 2-

फिल्म भूल भुलैया 2 में एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के साथ तब्बू भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग साल 2020 में शुरू हुई थी लेकिन कोरोना की वजह से शूटिंग को रोकना पड़ा था। यहां तक की लीड एक्टर कार्तिक आर्यन भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। ऐसे में फिल्म की रिलीज को पहले ही काफी देर हो चुकी है। मेकर्स को उम्मीद थी कि यह फिल्म 2022 में रिलीज हो जाएगी लेकिन कोरोना के चलते ये संभव नहीं लग रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स अब भूल भुलैया 2 की रिलीज को और नहीं टालना चाहते हैं इसलिए हो सकता है कि इसे ओटीटी पर ही रिलीज किया जाए।

Bhool Bhulaiyaa 2 To Badhaai Do These Big Films May Be Released On Ott Platform
राजकुमार राव की फिल्म बधाई दो की रिलीज डेट - फोटो : rajkummar_rao/instagram
बधाई दो-
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' की सीक्वल ;बधाई दो' में एक्टर राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 4 फरवरी 2022 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब कोरोना के चलते सिनेमा हॉल पर पाबंदी लगा दी गई है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म को ओटीटी पर ही रिलीज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 To Badhaai Do These Big Films May Be Released On Ott Platform
पिप्पा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
पिप्पा-

ईशान खट्टर स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म 'पिप्पा' को भी ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म में ईशान खट्टर के अलावा, मृणाल ठाकुर और सोनी राजदान भी मुख्य भूमिकाओं को निभाते नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 To Badhaai Do These Big Films May Be Released On Ott Platform
रनवे 34 - फोटो : इंस्टाग्राम

रनवे 34-
फिल्म रनवे 34 की रिलीज डेट अप्रैल 2022 रखी गई थी लेकिन कोरोना के चलते इस फिल्म के बड़े पर्दे पर रिलीज होने की संभावना भी कम दिखाई दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को भी ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। फिल्म रनवे 34 में बिग-बी, अजय देवगन और रकुल प्रीत मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed