फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Khurana: एक्टर आयुष्मान खुराना ने मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 11 Jan 2022 11:17 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 11 Jan 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
actor Ayushmann Khurrana buys new apartment in Mumbai for Rs 19 crore
ayushmann khurrana - फोटो : social media

एक्टर आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में अपने मल्टी टैलेंट और लीक से हटकर विषयों पर फिल्मे करने के लिए जाने जाते हैं। एक मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले आयुष्मान खुराना पहले रेडियो  जॉकी के रूप में काम किया करते थे। उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर बहुत ही कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। फिल्म विक्की डोनर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान खुराना की गिनती आज बॉलीवुड से सबसे सफल अभिनेताओं में होती है। अब आयुष्मान खुराना ने मुंबई में अपना नया आशियाना भी खरीद लिया है।  

actor Ayushmann Khurrana buys new apartment in Mumbai for Rs 19 crore
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala

घर की कीमत जानकर रहे जाएंगे हैरान-
एक्टर आयुष्मान खुराना ने मुंबई एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। वह जल्दी ही अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप ऐर बच्चों संग इस घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। आयुष्मान ने जो अपार्टमेंट खरीदा है उसकी कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत 19 करोड़ रुपये है। इस अपार्टमेंट की स्टांप ड्यूटी के लिए ही एक्टर ने 96.50 लाख रुपये चुकाए हैं।

actor Ayushmann Khurrana buys new apartment in Mumbai for Rs 19 crore
आयुष्मान खुराना - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
चार हजार स्क्वायर फीट में हैं अपार्टमेंट-

आयुष्मान खुराना ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स की 'विंडो ग्रांड रेसिडेन्सेस' की बिल्डिंग में ये अपार्टमेंट खरीदा है। उनका ये लग्जरी घर 4 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसमें चार कारों की पार्किंग का स्पेस है। खबरों के मुताबिक इस अपार्टमेंट की डील पिछले साल नवंबर में ही हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
actor Ayushmann Khurrana buys new apartment in Mumbai for Rs 19 crore
ayushmann khurrana - फोटो : instagram/ayushmannk

कई सेलेब्स ने लिया है इस बिल्डिंग में घर-
जिस बिल्डिंग में आयुष्मान खुराना ने घर खरीदा है, उसमें पहले से ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का आशियाना है। बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल कटरीना और विक्की कौशल ने भी इसी बिल्डिंग में अपार्टमेंट लिया है तो वहीं विराट और अनुष्का भी इसी बिल्डिंग में रहते हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के अर्जुन कपूर ने भी इसी बिल्डिंग में अपार्टमेंट खरीदा है।

विज्ञापन
actor Ayushmann Khurrana buys new apartment in Mumbai for Rs 19 crore
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

अगर बात वर्क फ्रंट की करें तो हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी आई है। इस फिल्म में उनके अपोजिट वाणी कपूर नजर आई थी। हर फिल्म की तरह आयुष्मान की ये फिल्म भी लीक से हटकर विषय पर थी। जहां आयुष्मान एक बॉडीबिल्डर युवा के किरदार में थे तो वहीं वाणी एक योगा ट्रेनर के रूप में दिखाई दी थी जो ट्रांसजेंडर होती है। इस फिल्म को समीक्षकों के साथ ही दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। अब आयुष्मान खुराना अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अनेक' और डॉक्टर जी में दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed