फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: ‘83’ के सौ करोड़ कमाने पर रणवीर का पहला बयान, बोले, ‘मुझे चुनौतियों का सामना करने में मजा आता है’

Tue, 11 Jan 2022 10:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 11 Jan 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh first statement on film 83 earning 100 crores says I enjoy facing challenges
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म ‘83’ में बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ आने वाले समय के लिए एक मिसाल कायम की है, इसमें कोई दो राय नहीं है। जिस तरह से उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और टीम के कैप्टन रहे कपिल देव के किरदार को पर्दे जीवंत किया, उसकी सब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कारोबार कैसा भी रहा हो लेकिन रणवीर के चाहने वाले उन्हें मौजूदा पीढ़ी का शानदार एक्टर मानते हैं। और, अगर रणवीर सिंह से इस बारे में पूछे तो वह तीन बार ऑस्कर पुरस्कार जीत चुके अभिनेता डेनियल डे लुईस से काफी प्रभावित दिखते हैं।

Ranveer Singh first statement on film 83 earning 100 crores says I enjoy facing challenges
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणवीर कहते हैं, “मैं हमेशा ऐसे किरदारों को निभाने की कोशिश करता हूं, जो लीक से हटकर हो और एक-दूसरे से अलग हो, क्योंकि एक एस्पायरिंग एक्टर के तौर पर अपने सफ़र में आगे बढ़ते हुए मुझे उन सभी एक्टर्स से बेहद लगाव महसूस हुआ जिनमें अलग-अलग रेंज के किरदारों को बखूबी निभाने की काबिलियत है जो खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर सकते हैं। डेनियल डे-लुईस की तरह खुद को अपने किरदार में ढाल सकते हैं। जब आप ऐसे किसी कलाकार की दो अलग-अलग फिल्में देखते हैं तो आपको लगता है कि दो अलग-अलग लोगों ने ये किरदार निभाए हैं, जिसे देखकर मैं सचमुच हैरान हो जाता हूं। इसलिए मैं भी ऐसा बनने की कोशिश करता हूं, मेरे मन में भी ऐसा बनने की ख़्वाहिश है।"

Ranveer Singh first statement on film 83 earning 100 crores says I enjoy facing challenges
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणवीर सिंह ने हिंदी सिनेमा का हीरो नंबर वन बनने के सफर में 'बैंड बाजा बारात', 'लुटेरा', 'राम लीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'गली बॉय' और '83' जैसी फिल्मों में बेमिसाल एक्टिंग की है। यह पूछने पर कि एक एक्टर के रूप में कौन सी चीज उन्हें बड़ी चुनौतियों का सामना करने का हौसला देती है, वह कहते हैं, “मुझे कठिन चुनौतियों का सामना करने में मजा आता है। जब ऐसी चुनौतियां मेरे सामने आती हैं, तो मुझे डर लगता है। जब संजय लीला भंसाली ने 'अलाउद्दीन खिलजी' के किरदार, कबीर ख़ान ने 'कपिल देव' के किरदार या रोहित शेट्टी ने 'सिम्बा' जैसे कैरेक्टर के बारे में मुझे बताया तो शुरुआत में मुझे घबराहट हुई। लेकिन यह भी एक एनर्जी है। यह बात मैंने कृष्णामचारी श्रीकांत से सीखी क्योंकि खुशकिस्मती से फिल्म '83' के प्रमोशन के दौरान मुझे उनके साथ समय बिताने का मौका मिला। उन्होंने मुझे बताया कि यह एक एनर्जी है इसे न तो बनाया जा सकता है और न ही इसे ख़त्म किया जा सकता है, इसे केवल ट्रांसमिट और ट्रांसफॉर्म किया जा सकता है। इसलिए, मैं भी अपने नर्वसनेस को एनर्जी में बदल देता हूं जिससे मुझे ट्रांसफॉर्मेशन में काफी मदद मिलती है। इस तरह की चुनौतियों से मेरा हौसला बढ़ता है और मैं उन्हें पूरी तरह से अपना बना लेता हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh first statement on film 83 earning 100 crores says I enjoy facing challenges
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘83’ में रणवीर ने पर्दे पर खुद को कपिल देव के किरदार में पूरी तरह से ढाल लिया और उनकी इस काबिलियत की भरपूर तारीफ भी हुई। वह कहते हैं, “कपिल देव की शख़्सियत बेहद खास है और उनका बॉडी लैंग्वेज, बातचीत का तरीका एकदम अलग है। मेरे लिए तो यह एक बड़ी चुनौती थी लेकिन मैं इसके लिए तैयार था और काफी एक्साइटेड था। मुझे लगा कि यह मेरे लिए एक नया चैलेंज है, ऐसा मैंने पहले कभी नहीं किया है। पहले भी मैंने ऐसे किरदारों या खलनायक के किरदारों को निभाया है लेकिन उनका कोई लिविंग रेफरेंस नहीं है। ऐसे किरदारों को निभाने की चुनौती थोड़ी अलग होती है, जिसमें आपको अपनी इमेजिनेशन का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन इस फिल्म में मुझे एक ऐसी शख़्सियत का किरदार निभाना था, जो बेहद लोकप्रिय हैं और लोग उनसे अच्छी तरह वाकिफ़ हैं। सचमुच यह किरदार बेहद चुनौतीपूर्ण था।"

विज्ञापन
Ranveer Singh first statement on film 83 earning 100 crores says I enjoy facing challenges
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों में यशराज फिल्म्स की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार', शंकर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अन्नियन' की रीमेक, रोहित शेट्टी की 'सर्कस' और करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed