फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती और अभिनेता मिहिर दास का निधन, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 11 Jan 2022 08:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 11 Jan 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Lata Mangeshkar tested corona positive actor Mihir Das passes away and Gauahar Khan troll Read 10 news from the entertainment world
लता मंगेशकर, मिहिर दास - फोटो : सोशल मीडिया

देश में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। इन सेलेब्स की लिस्ट में अब महान गायिका लता मंगेशकर भी शामिल हो गई हैं। मशहूर गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। मुंबई के कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने बताया कि लता मंगेशकर को उम्र संबंधी भी समस्याएं हैं जिसका इलाज किया जा रहा है। उनकी भतीजी रचना ने कहा कि हमारी निजता का सम्मान करिए और उनके लिए प्रार्थना कीजिए। इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



Lata Mangeshkar Corona Positive: कोरोना की चपेट में आईं 92 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर, आईसीयू में कराया गया भर्ती

Filmy Wrap Lata Mangeshkar tested corona positive actor Mihir Das passes away and Gauahar Khan troll Read 10 news from the entertainment world
मिहिर दास - फोटो : insta/mihir_das_

उड़िया सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता मिहिर दास का 64 साल का आयु में निधन हो गया। उन्होंने कटक शहर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। अभिनेता मिहिर दास किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे और डायलिसिस पर थे। हालांकि उनकी मौत का कारण किडनी की समस्या नहीं थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएम नवीन पटनायक ने अभिनेता मिहिर दास के निधन पर शोक जताते हुए लिखा,"उनका निधन उड़िया सिनेमा उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है।" दिग्गज अभिनेता  मिहिर दास ने सन 1979 में फिल्म 'मथुरा विजय' से अपने अभिनय के करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अपने करियर में उन्होंने मु ताचे लव कारुच्ची, लक्ष्मी प्रतिमा जैसी कई हिट फिल्में दी। हालांकि वे पिछले काफी समय से इंडस्ट्री से दूर थे। आखिरी बार मिहिर दास साल 2018 में आई फिल्म ओनली प्यार में नजर आए थे।

दुखद: दिग्गज अभिनेता मिहिर दास का 63 की उम्र में निधन, किडनी की समस्या से थे पीड़ित

Filmy Wrap Lata Mangeshkar tested corona positive actor Mihir Das passes away and Gauahar Khan troll Read 10 news from the entertainment world
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा को प्रतिष्ठित पुरस्कार 'भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है। अभिनेत्री ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अवॉर्ड लेती हुईं नजर आ रहीं हैं। हर्षाली लिखती हैं कि "श्री भगत सिंह कोश्यारी (महाराष्ट्र के राज्यपाल) से भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार पाकर धन्य हो गई हूं।" फोटो में वह सफेद और गुलाबी रंग का लहंगा पहने नजर आ रहीं हैं। उन्हें पुरस्कार मिलते देख उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं।

Harshali Malhotra: बजरंगी भाईजान की मुन्नी को मिला 'भारत रत्न डॉ अंबेडकर' पुरस्कार, सलमान खान को किया समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Lata Mangeshkar tested corona positive actor Mihir Das passes away and Gauahar Khan troll Read 10 news from the entertainment world
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के घर में बहुत से जोड़े साथ आते हैं और शो के अंत तक बिछड़ भी जाते हैं। ऐसा ही एक जोड़ा गौहर खान और कुशाल टंडन का था। हालांकि गौहर ने अब शादी कर ली है। हाल ही में फिर एक बार ये जोड़ी सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में 'बिग बॉस 7' की विजेता गौहर खान ने उस सोशल मीडिया ट्रोलर्स को करारा दिया जिसने उनपर कुशाल टंडन से धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश का आरोप लगाया था। एक रिपोर्ट के अनुसार कुशाल टंडन और गौहर खान के अलगाव की मुख्य वजह धर्म बताई जाती है। गौहर पर आरोप लगाए गए कि उन्होंने कुशाल पर उनका धर्म बदलने के लिए जोर दिया था और ऐसा न करने पर दोनों अलग हो गए। गौहर ने ट्विटर पर उसका जवाब देते हुए कहा, "हे लूजर, मैं मु्स्लिम हूं और कोई भी हमें अपने अधिकार को पाने से बैन नहीं कर सकता। इंडिया एक सेक्युलर देश है, यहां लोकतंत्र है, यहां कोई तानाशाही नहीं जैसा कि आप चाहते हैं। इसलिए आप अपने अमेरिकन स्टेटस में कम्फर्ट बने रहिए और हमारे देश में नफरत भड़काना बंद कर दीजिए।" 

'कुशाल टंडन से धर्म परिवर्तन करने के लिए कह रही थीं गौहर', यूजर ने लगाया आरोप तो गौहर खान ने दिया करारा जवाब

विज्ञापन
Filmy Wrap Lata Mangeshkar tested corona positive actor Mihir Das passes away and Gauahar Khan troll Read 10 news from the entertainment world
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा की प्रीमैच्योर डिलीवरी हुई थी। उनके बेटे को कुछ वक्त के लिए एनआईसीयू में भी रहना पड़ा था। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें अपेंडिक्स की शिकायत भी हो गई थी। धीरे-धीरे दीया को गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन हो गया था जिसने सेप्सिस का रूप ले लिया था। यह दीया और बच्चे दोनों के लिए जानलेवा बन गया था। दीया का कहना था कि डॉक्टर ने वक्त पर सिजेरियन डिलीवरी कर के बच्चे की जान बचाई थी। गौरतलब है कि शादी के बाद दीया ने अप्रैल 2021 में अपनी गर्भावस्था की घोषणा करते हुए प्रशंसकों को सरप्राइज दिया था। 

Dia Mirza: दीया मिर्जा ने कहा- उम्मीद है जल्द हमें मास्क नहीं पहनना पड़ेगा... गर्भावस्था की परेशानी को ऐसे किया याद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed