साइना नेहवाल पर किए गए विवादित ट्वीट के बाद चर्चा में आए साउथ स्टार सिद्धार्थ पहले भी विवादों में फंस चुके हैं। आपको बता दें कि साइना नेहवाल के ऊपर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से न सिर्फ सिद्धार्थ को सोशल मीडिया पर लोगों ने क्लास लगाई है बल्कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए उनके ऊपर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उनका ट्विटर अकाउंट भी बैन करने की मांग की गई है। एक बार पहले भी एक्टर सिद्धार्थ को अपने ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुननी पड़ी थी। उन्होंने सामंथा प्रभु को लेकर एक ट्वीट किया था जिसके बाद यूजर्स ने उनकी खूब क्लास लगाई थी।
South Actor Siddharth: साउथ स्टार सिद्धार्थ का विवादों से है पुराना नाता, सामंथा को कह चुके हैं धोखेबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ एक्ट्रेस सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य साउथ सिनेमा के चर्चित कपल थे लेकिन शादी के चार साल बाद उन्होंने अलग होने की घोषणा कर दी थी। इस खबर से हर कोई हैरान रह गया था। लोगों के मन में कई तरह के सवाल थे। इसी बीच एक्टर सिद्धार्थ ने भी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा था-"जिंदगी का एक सबक मैंने भी अपनी टीचर से स्कूल में सीखा था, वो ये था कि धोखेबाज कभी सुकून से नहीं रह सकते, आप क्या सोचते हैं?"।
One of the first lessons I learnt from a teacher in school...
— Siddharth (@Actor_Siddharth) October 2, 2021
"Cheaters never prosper."
What's yours?
इसलिए किया था सिद्धार्थ ने सामंथा को धोखेबाज-
आपको बता दें कि नागा चैतन्य से शादी से पहले सिद्धार्थ और सामंथा रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसलिए जैसे ही सामंथा के रिश्तें में अलगाव की खबर आई तो सिद्धार्थ ने तंज कसते हुए ट्वीट किया था। सिद्धार्थ का ये ट्वीट सामंथा और नागा चैतन्य के अलगाव की घोषणा करने के तुरंत बाद आया था। ऐसे में यूजर्स ने सिद्धार्थ की क्लास लगा दी और उन्हें किसी की निजी जिंदगी में दखल न देने की नसीहत दी थी।
साइना नेहवाल के ऊपर किए गए आपत्तिजनक ट्वीट पर विवाद होने के बाद एक्टर सिद्धार्थ ने जिस तरह से बाद में अपनी सफाई में ट्वीट किया है उसी तरह से उन्होंने सामंथा के ऊपर किए गए ट्वीट पर भी सफाई देते हुए कहा था, 'मैं हमेशा से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रह हूं मैं रोज ट्वीट करता हूं, अगर मेरे ट्वीट को लोग कोई हैपनिंग से कनेक्ट कर देते हैं तो ये उनकी चॉइस है।'