फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कुशाल टंडन से धर्म परिवर्तन करने के लिए कह रही थीं गौहर', यूजर ने लगाया आरोप तो गौहर खान ने दिया करारा जवाब

Tue, 11 Jan 2022 06:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 11 Jan 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
Gauhar Khan called the user a loदser on the allegation of insisting on Kushal Tandon for conversion, the actress was seen raging
गौहर खान - फोटो : Insatagram- @gauaharkhan

बिग बॉस के घर में बहुत से जोड़े साथ आते हैं और शो के अंत तक बिछड़ भी जाते हैं। ऐसा ही एक जोड़ा गौहर खान और कुशाल टंडन का था। हालांकि गौहर ने अब शादी कर ली है। हाल ही में फिर एक बार ये जोड़ी सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में 'बिग बॉस 7' की विजेता गौहर खान ने उस सोशल मीडिया ट्रोलर्स को करारा दिया जिसने उनपर कुशाल टंडन से धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश का आरोप लगाया था। 



ये है पूरा मामला 
एक रिपोर्ट के अनुसार कुशाल टंडन और गौहर खान के अलगाव की मुख्य वजह धर्म बताई जाती है। गौहर पर आरोप लगाए गए कि उन्होंने कुशाल पर उनका धर्म बदलने के लिए जोर दिया था और ऐसा न करने पर दोनों अलग हो गए।

Gauhar Khan called the user a loदser on the allegation of insisting on Kushal Tandon for conversion, the actress was seen raging
गौहर का प्यारा लुक - फोटो : instagram

ट्विटर पर दिया जवाब
गौहर ने ट्विटर पर उसका जवाब देते हुए कहा, "हे लूजर, मैं मु्स्लिम हूं और कोई भी हमें अपने अधिकार को पाने से बैन नहीं कर सकता। इंडिया एक सेक्युलर देश है, यहां लोकतंत्र है, यहां कोई तानाशाही नहीं जैसा कि आप चाहते हैं। इसलिए आप अपने अमेरिकन स्टेटस में कम्फर्ट बने रहिए और हमारे देश में नफरत भड़काना बंद कर दीजिए।"  



 
Gauhar Khan called the user a loदser on the allegation of insisting on Kushal Tandon for conversion, the actress was seen raging
गौहर खान और कुशाल टंडन - फोटो : file photo

इतने दिन चला उनका रिश्ता
बिग बॉस के घर से शुरु हुआ गौहर और कुशाल का रिश्ता एक साल से अधिक चला। 2014 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुशाल ने गौहर से ब्रेकअप की जानकारी दी। हालांकि, अलग होने के बावजूद दोनों दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauhar Khan called the user a loदser on the allegation of insisting on Kushal Tandon for conversion, the actress was seen raging
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram

गौहर ने कर ली शादी
25 दिसंबर 2020 को गौहर ने कोरियाग्राफर जैद दरबार से शादी रचा ली थी। वह दोनों अब एक खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं। अपने पति के साथ वह अपनी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed