कार्तिक आर्यन का सितारा बॉलीवुड में बुलंद हो चुका है, इस साल उन्होंने हिट फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ दी है। फिल्म को कार्तिक ने अपने दम पर चलाया है। इसके बाद से ही उन्हें कई फिल्म प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे हैं। हाल ही में अपने काम से टाइम निकालकर, कार्तिक आर्यन, पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2’ देखने पहुंचे।
2 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जुन का खुमार चढ़ गया
फिल्म ‘पुष्पा 2’ देखकर जब कार्तिक आर्यन बाहर आए तो वह पैपराजी, मीडिया से रूबरू भी हुए। कार्तिक ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन द्वारा किया गया सिग्नेचर स्टाइल करके भी दिखाया। यह वही स्टाइल है, जिसमें अल्लू अर्जुन अपनी दाढ़ी पर हाथ फेरते हुए कहते हैं- ‘पुष्पा झूकेगा नहीं साला…’। इस स्टाइल को कार्तिक आर्यन ने भी रिक्रिएट किया। इससे पता चलता है कि कार्तिक पर भी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का खुमार चढ़ गया है।
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
आगे बढ़ने के मूड में कार्तिक
जिस तरह से ‘पुष्पा 2’ की रफ्तार नहीं रूक रही है, वैसे ही कार्तिक भी अपने करियर की रफ्तार बनाए रखना चाहते हैं। वह अब तक अलग-अलग जॉनर की फिल्में करके, अपनी क्षमता बॉलीवुड को बता चुके हैं। कई डायरेक्टर्स, कार्तिक के साथ काम करने की ख्वाहिश रखने लगे हैं।
Pushpa 2 Box Office Collection: क्रिसमस ने बढ़ाई 'पुष्पाराज' की रफ्तार, जानिए 21वें दिन की 'पुष्पा 2' की कमाई
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
ये हैं आने वाली फिल्में
हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन ने घोषणा की है, उनकी आने वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक आर्यन बतौर हीरो नजर आएंगे। यह भी हो सकता है कि अगले साल ‘भूल भुलैया 4’ में कार्तिक नजर आए जाएं।
Shilpa Shetty: पंजाबी स्टाइल में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मनाया क्रिसमस, भांगड़ा करते आए नजर
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
लव लाइफ को लेकर बातें
करियर के अलावा कार्तिक आर्यन अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों वह किसको डेट कर रहे हैं, इस बारे में अभी मिस्ट्री बनी हुई है। लेकिन फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के प्रमोशन के दौरान विद्या बालन ने खुलासा किया था कि कार्तिक शूटिंग के दौरान घंटों किसी से बात करते रहते थे। ऐसे में यह तो तय है कि कार्तिक इस समय किसी ना किसी को डेट जरूर कर रहे हैं। बस वह अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखना चाहते हैं।