दीपिका ने रणवीर के साथ किया ओरी का सिग्नेचर पोज, देखकर खुश हुए इन्फ्लुएंसर ने किया ऐसा रिएक्ट
Orry On Deepika-Ranveer Viral Video: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें दीपिका ओरी का सिग्नेचर पोज कर रही हैं। अब ओरी ने इस वायरल वीडियो पर रिएक्ट किया है। जानिए उन्होंने दीपिका के लिए क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के सबसे प्यारे और पसंदीदा कपल में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो गोवा में एक शादी समारोह के दौरान का है। जहां कपल लाल रंग के मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहा है। इस दौरान ओरी ने जब दोनों को अपने कैमरे में कैद किया तो दीपिका ने रणवीर के सीने पर हाथ रखते हुए ओरी का सिग्नेचर पोज दिया। दोनों का ये वीडियो वायरल है। अब इस वीडियो पर दीपिका और ओरी का रिएक्शन भी चर्चा में बना हुआ है।
दीपिका ने किया ओरी का सिग्नेचर पोज
ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘दीपवीर को यह पोज करते हुए देखा गया।’ इसके साथ ही कैप्शन में ओरी ने लिखा, ‘ओरी स्टॉक्स।’ इसी के साथ ओरी ने कहा, ‘दीपिका का मेरे खास वायरल 'ओरी पोज' की नकल करना वाकई मैजिकल था। यह कुछ वैसा है जिसकी आप उम्मीद नहीं कर सकते, खुद महारानी द्वारा इस तरह पहचाना जाना।’
विज्ञापन विज्ञापन
दीपिका ने जताया प्यार
ओरी की ओर से शेयर किए गए अपने वीडियो पर दीपिका पादुकोण ने भी कमेंट किया। दीपिका ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम जानते हो न मैं तुम्हें कितना प्यार करती हूं।’ दीपिका का ये कमेंट अब वायरल है। वहीं अपनी इस पोस्ट पर ओरी ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘शुक्रवार को मेरे साथ ‘धुरंधर’ देखने कौन आना चाहता है?’ जाहिर है कि ओरी ने रणवीर की ‘धुरंधर’ को प्रमोट किया है।

रणवीर की कजिन की थी शादी
दीपिका-रणवीर का ये वीडियो रणवीर सिंह की चचेरी बहन सौम्या की शादी का है। इस शादी के कुछ और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक वीडियो में रणवीर अपनी बहन के साथ भी नजर आ रहे हैं। ओरी ने पूरे कार्यक्रम की भी तारीफ की।
5 दिसंबर को रिलीज हो रही रणवीर की ‘धुरंधर’
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ रिलीज को तैयार है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ इसी शुक्रवार 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस स्पाई-थ्रिलर में रणवीर के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
‘किंग’ में नजर आएंगी दीपिका
दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री शाहरुख खान की ‘किंग’ में नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले दीपिका ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तस्वीर साझा की थी। इसके अलावा दीपिका एटली द्वारा निर्देशित अल्लू अर्जुन स्टारर ‘AA22xA6’ में भी नजर आएंगी। यह एक बड़े बजट की मल्टीस्टारर फिल्म है।