{"_id":"66fcd9403089462a4209d59c","slug":"bhool-bhulaiyaa-3-trailer-to-be-out-on-6-october-as-per-reports-read-details-inside-2024-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3: हॉरर कॉमेडी के शौकीनों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी, इस दिन आएगा भूल भुलैया 3 का ट्रेलर!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 3: हॉरर कॉमेडी के शौकीनों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी, इस दिन आएगा भूल भुलैया 3 का ट्रेलर!
हॉरर कॉमेडी फिल्मों को बड़ी संख्या में लोग देखना पसंद करते हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 ने टिकट खिड़की पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। यह फिल्म जल्द ही 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है। इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद दर्शकों को एक और फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : वीडियो ग्रैब
हम बात कर रहे हैं कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूल भुलैया 3 की। भूल भुलैया 2 के ब्लॉकबस्टर होने के बाद लोगों के इसके तीसरे भाग का लंबे समय से इंतजार है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, लेकिन उससे पहले फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म के टीजर को मिले अपार समर्थन के बाद अब निर्माताओं ने भूल भुलैया 3 के ट्रेलर को जारी करने का फैसला कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के ट्रेलर को 6 अक्तूबर को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगर यह ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया तो ओपनिंग डे पर भूल भुलैया 3 कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें कार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी, विद्या बालन भी हैं। कयास लग रहे हैं कि इस फिल्म माधुरी दीक्षित भी हैं, हालांकि, न तो वह टीजर में नजर आईं और न ही निर्माताओं की तरफ से अब तक उनके नाम की आधिकारिक पुष्टि की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।