{"_id":"59c7c3384f1c1b2a688b632c","slug":"bhoomi-s-success-behind-this-chand-baori","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भूमि' की सफलता के पीछे संजय दत्त-अदिति राव नहीं, बल्कि ये 'भूतहा बावड़ी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भूमि' की सफलता के पीछे संजय दत्त-अदिति राव नहीं, बल्कि ये 'भूतहा बावड़ी'
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Sun, 24 Sep 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
चांद बावड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता संजय दत्त की कमबैक फिल्म 'भूमि' की सफलता के पीछे बाप-बेटी के प्यार की जगह एक 'भूतहा बावड़ी' है, जो क्लाईमैक्स में फिल्म को रोमांचक बनाती है। जानिए, इस बावड़ी के बारे में...
चांद बावड़ी
बावड़ी के बारे में वैसे तो कई अनसुलझी कहानियां हैं। इसे चांद बावड़ी भी कहते हैं। कोई कहता है कि यहां से एक पूरी बारात गायब हो गई थी,तो कभी कहा जाता है कि यह जगह भूतों ने एक रात में ही बनाई थी।
चांद बावड़ी
- फोटो : Twitter
राजस्थान में दौसा के पास आभानेरी में एक खास बावड़ी है। इसे चांद बावड़ी भी कहा जाता है। यह बावड़ी भूल भूलैया भी मानी जाती है। मान्यता है कि इस बावड़ी की सीढ़ियां इस तरह बनी हैं कि जिस रास्ते से आदमी नीचे जाता है। उस रास्ते से ऊपर नहीं आ पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BHOOMI
- फोटो : SELF
कहा जाता है कि इस बावड़ी को एक रात में ही बनाया गया था। किवदंती है कि यहां एक बार एक बारात आई, बावड़ी में नीचे उतरी और फिर बाहर नहीं आ पाई। ऐसी एक नहीं कई कहानियां जुड़ी हैं चांद बावड़ी से, जहां पर संजय दत्त की इस फिल्म की शूटिंग की गई है। शूटिंग देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। संजय दत्त की इस फिल्म में बाप बेटी के रिश्ते की संवेदनाओं को दिखाया गया। फिल्म में संजय दत्त की बेटी का किरदार अदिति राव हैदरी ने निभाया है।
विज्ञापन
Film Bhoomi
ऐसा नहीं है कि पहली बार चांद बावड़ी को फिल्मों में देखा गया है। इससे पहले भी कई फिल्मों में यह नजर आ चुकी है। अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म भूल-भुलैया में भी यह बावड़ी नजर आई थी, तो वहीं अंग्रेजी फिल्म द फॉल में भी इसे दिखाया गया था। कहा जाता है कि युद्ध के समय राजा एवं उनके सैनिकों द्वारा इस सुरंग का इस्तेमाल किया जाता था। इस बावड़ी में एक सुरंग भी है जिसकी लंबाई लगभग 17 कि.मी. है जो पास ही स्थित गांव भांडारेज में निकलती है।