फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhooth Bangla: करोड़ों नोट छाप रही अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला', जानें 20वें दिन का कलेक्शन

Wed, 06 May 2026 10:38 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 06 May 2026 10:38 PM IST
सार

Bhooth Bangla Collection: प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज बुधवार को इस फिल्म ने कितने का कलेक्शन कर लिया है।
 

विज्ञापन
Bhooth Bangla Box Office Collections Day 20 Akshay Kumar Priyadarshan Wednesday Movies Latest Earning
फिल्म 'भूत बंगला' का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज को आज 6 मई को पूरे 20 दिन हो चुके हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जानिए आज तीसरे बुधवार को इस फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है।

Bhooth Bangla Box Office Collections Day 20 Akshay Kumar Priyadarshan Wednesday Movies Latest Earning
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

'भूत बंगला' का अब तक का कलेक्शन
'भूत बंगला' लगभग 120 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म 'भूत बंगला' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट आसानी से निकाल लिया है। प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म 'भूत बंगला' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। 

  • ओपनिंग डे- 12.25 करोड़ रुपये
  • पहला हफ्ता- 84.40 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता - 43.75 करोड़ रुपये
  • 15वें दिन - 4.50 करोड़ रुपये
  • 16वें दिन - 4.35 करोड़ रुपये
  • 17वें दिन - 5.50 करोड़ रुपये
  • 18वें दिन - 1.75 करोड़ रुपये
  • 19वें दिन - 2.25 करोड़ रुपये
  • वहीं अब 20वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
Bhooth Bangla Box Office Collections Day 20 Akshay Kumar Priyadarshan Wednesday Movies Latest Earning
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

20वें दिन का कलेक्शन
हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने आज तीसरे बुधवार को 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। प्रियदर्शन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 147.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhooth Bangla Box Office Collections Day 20 Akshay Kumar Priyadarshan Wednesday Movies Latest Earning
भूत बंगला - फोटो : X

'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने दुनिया भर में 230 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है, इसलिए फिल्म के कलेक्शन में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। बहरहाल, फिल्म अब 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

विज्ञापन
Bhooth Bangla Box Office Collections Day 20 Akshay Kumar Priyadarshan Wednesday Movies Latest Earning
राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया

'राजा शिवाजी' का कलेक्शन
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने आज छठे दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 48.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।


यह भी पढ़ें: प्रीति जिंटा ने ऑस्ट्रेलिया में 'सोल्जर' के आउटडोर शूट को किया याद, बॉबी देओल के हनीमून का बताया एक किस्सा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed