फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोसले से पहले सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हुए मनोज, सुशांत की मौत की खबरों को बताया टीआरपी का खेल

Fri, 26 Jun 2020 02:16 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 26 Jun 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Bhosle actor Manoj Bajpayee called Sushant Singh Rajput death is trp for media
मनोज बाजपेयी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की मीडिया की तरफ से की गई कवरेज से अभिनेता मनोज बाजपेयी बहुत निराश हैं। उनका कहना है कि मीडिया को किसी भी इंसान के चले जाने से भी कोई हमदर्दी नहीं है। वह तो हमेशा सिर्फ टीआरपी के पीछे ही भागते हैं। वहीं, मनोज.. सुशांत की प्रतिभा को हिंदी सिनेमा में अतुल्य मानते हैं। उनके हिसाब से मनोज तो उनकी (सुशांत) बुद्धिमत्ता के मामले में आसपास भी नहीं भटकते। 

Bhosle actor Manoj Bajpayee called Sushant Singh Rajput death is trp for media
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

यहां उल्लेखनीय है कि मनोज बाजपेयी की अरसे से रिलीज का इंतजार कर रही फिल्म भोसले जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह राजपूत ने वर्ष 2019 में आई हिंदी फिल्म 'सोनचिड़िया' में एक साथ काम किया। मनोज अपने सह कलाकार की तारीफ करते हुए नहीं थकते। 

Bhosle actor Manoj Bajpayee called Sushant Singh Rajput death is trp for media
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

वह कहते हैं, 'सुशांत ने जो हिंदी सिनेमा में अपना योगदान दिया है, मैं उसे हमेशा याद रखूंगा। ऐसा कौन है जिसने महज 34 साल की उम्र में ही इतना सब कुछ किया हो? उनका दिमाग बहुत तेज था। मुझे नहीं लगता कि बुद्धिमत्ता के मामले में मैं सुशांत के कहीं करीब भी हूं! यहां तक कि मैं किसी ऐसे इंसान तक को नहीं जानता जिसने सिर्फ तारों को देखने के लिए इतनी एडवांस दूरबीन खरीदी हो। सुशांत कई विषयों की किताबें भी पढ़ते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhosle actor Manoj Bajpayee called Sushant Singh Rajput death is trp for media
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत की आत्महत्या के दौरान मीडिया की तरफ से की गई कवरेज पर निराशा जाहिर करते हुए मनोज ने कहा, 'पता नहीं हमारे नैतिक मूल्य कहां खो गए हैं? मैंने कई कलाकारों के निधन के वक्त ऐसा होते देखा है जैसा सुशांत की मौत के वक्त हुआ। यह सब मुझे बहुत निराश करता है। ज्यादा से ज्यादा खबरों में आकर्षण लाने के लिए ऐसे ऐसे आलेख बनाए जाते हैं। यह सब बस टीआरपी के पीछे भागना ही है। असल में यह मानवता शब्द का अपमान है। दुख की घड़ी में हमें शोक मनाना चाहिए लेकिन शोक मनाने की बजाय हम टीआरपी के पीछे भागते हैं।'

विज्ञापन
Bhosle actor Manoj Bajpayee called Sushant Singh Rajput death is trp for media
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस की जांच के दौरान पता चला है कि वह पिछले छह महीने से अवसाद ग्रसित थे और इसके लिए वह डॉक्टर से दवाइयां भी ले रहे थे। इस घटना के बाद से ही हिंदी सिनेमा में वंशवाद और खेमेबाजी जैसे मुद्दों पर खूब बहस हो रही है। इस बीच मनोज बाजपेयी की फिल्म भोसले की भी रिलीज डेट फिक्स हो गई है। ये फिल्म जल्द ही सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।

पढ़ें: TikToker सिया कक्कड़ की मौत से हैरान हैं जय भानुशाली, कहा- 'आत्महत्या जैसा कदम उठाने से पहले...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed