फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhumi Pednekar: विद्या की फिल्मों के ओटीटी पर जाने का भूमि को सीधा फायदा, पांचों अंगुलियां घी में और छठी फिल्म ये रही..

Mon, 28 Mar 2022 07:48 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 28 Mar 2022 07:48 AM IST
विज्ञापन
Bhumi Pednekar Going to start shooting for her next the lady killer
भूमि पेडनेकर - फोटो : instagram/bhumipednekar

हिंदी सिनेमा में अभिनेत्री विद्या बालन की बनाई लीक पर चल निकलीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के लिए ये साल काफी अहम साबित होने वाला है। विद्या की लगातार तीसरी फिल्म ‘जलसा’ ओटीटी पर जा चुकी है और बड़े परदे पर उनकी जगह लेने की पूरी कोशिश भूमि इन दिनों कर रही हैं। उनके पास इस साल जो फिल्में हैं, उनमें अभिनय के नौ रसों का हर रस शामिल दिख रहा है। और, अगले महीने से वह अपनी नई फिल्म अजय बहल निर्देशित ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।

Bhumi Pednekar Going to start shooting for her next the lady killer
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि पेडनेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उन युवा अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिनकी फिल्मों से दर्शकों को वैसी ही आस बंधने लगी है जैसी वह अब तक विद्या बालन की फिल्मों से करते रहे हैं। हिंदी सिनेमा में विद्या बालन की फिल्मों ‘द डर्टी पिक्टर’ और ‘कहानी’ से जो बदलाव आया है, उसका फायदा तमाम दूसरी अभिनेत्रियों को भी मिल रहा है। निर्माताओं में महिला विषयक फिल्मों को लेकर प्रयोग करने की हिम्मत बंधी है और ऐसी फिल्मो के बॉक्स ऑफिस पर चल निकलने से, तापसी पन्नू, सुष्मिता सेन, रवीना टंडन से लेकर तृप्ति डिमरी जैसे तमाम अभिनेत्रियों के करियर का ग्राफ बदल गया है।

Bhumi Pednekar Going to start shooting for her next the lady killer
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

भूमि पेडनेकर अपनी अगली फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग अगले हफ्ते से शुरू करने की तैयारी में हैं। इसके अलावा भी उनके पास जो फिल्में हैं, वे गौर करने लायक हैं। इन फिल्मों में अनुभव सिन्हा की ‘भीड़’, शशांक खेतान की ‘गोविंदा आला रे’, अक्षय कुमार स्टारर ‘रक्षा बंधन’, सुधीर मिश्रा की ‘अफवाह’ और गौरी खान द्वारा प्रोड्यूस की जा रही फिल्म ‘भक्षक’ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar Going to start shooting for her next the lady killer
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

भूमि कहती हैं, “2022 बेहद व्यस्त साल दिख रहा है, लेकिन मैं शिकायत नहीं कर सकती, क्योंकि मुझे कुछ बेहतरीन स्क्रिप्ट हाथ लग चुकी हैं। ‘बधाई दो’ के बाद मुझे नहीं लगता कि इस साल ब्रेक लेने के लिए मेरे पास कोई समय निकलेगा। ईमानदारी से कहूं तो मैं इसके बारे में सोचती तक नहीं हूं। मैं एक के बाद एक छह फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहूंगी और मेरी तीन फिल्में रिलीज भी होने जा रही हैं। यह मेरी जिंदगी का शानदार समय है। मेरी हर फिल्म एक दूसरे से एकदम अलग है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इन सभी फिल्मों पर अपना प्यार बरसाएंगे।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed