फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आया छह फिल्मों में एक साथ काम करने का सवाल तो बोलीं भूमि, मैं अपने ....

Wed, 07 Aug 2019 07:49 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 07 Aug 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
Bhumi Pednekar reaction on doing six film simultaneously
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ चार फिल्मों की रिलीज के साथ ही हिंदी सिनेमा की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकीं भूमि पेडनेकर अब अपना ग्लैमरस अवतार दिखाने के लिए पूरी तैयारी कर रही हैं। अगले एक साल में उनकी छह फिल्में रिलीज होने वाली हैं और अपनी हर फिल्म में वह कुछ अलग करके दिखाने के लिए इन दिनों दिन रात मेहनत भी कर रही हैं।
Bhumi Pednekar reaction on doing six film simultaneously
bhumi pednekar - फोटो : file photo
किसी फिल्म का चयन करने से पहले भूमि उसमें क्या देखती हैं, ये पूछे जाने पर भूमि कहती हैं, “एक कलाकार के रूप में मैं लगातार अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में रहती हूं। मुझे किसी भी फिल्म में दूसरी किसी चीज की तरफ नजर घुमाने से पहले इसकी कहानी दमदार चाहिए होती है। मैं हमेशा कंटेंट के पीछे भागती रही हूं और सौभाग्य से मुझे देश के कुछ सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं का विश्वास भी इसके लिए प्राप्त हुआ। मेरी अगली हर फिल्म एक अलग कहानी है। इनमें से हर एक फिल्म में दर्शकों का मेरा एक अलग रंग रूप नजर आएगा। एक कलाकार की संतुष्टि इसी बात में है कि इस एक जीवन में वह अभिनेता होने के चलते कितने किरदार जी सकता है।”
Bhumi Pednekar reaction on doing six film simultaneously
Bhumi Pednekar - फोटो : instagram
अपनी पहली ही फिल्म दम लगाके हईशा से अपने शरीर के साथ किरदारों में ढलने के प्रयोग करती रहीं भूमि कहती हैं, “दर्शकों के लिए सिनेमा का ये बेहतरीन समय है। वे अच्छे सिनेमा का आनंद उठा रहे हैं और एक कलाकार के लिए भी सिनेमा का यह काफी अच्छा समय है। अपनी पहली फिल्म से मैंने ऐसे किरदार किएजो मजबूत हैं और फिल्म की कहानी पर एक असर डालते हैं। मैं अपने करियर के बेहतरीन दौर में हूँ और मैं अपनी हर एक फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहना चाहती हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar reaction on doing six film simultaneously
Bhumi Pednekar - फोटो : amar ujala mumbai
भूमि की आने वाली फिल्मों में बाला समय से पहले गंजे हो जाने पर एक सामाजिक व्यंग्य है, डॉली किटी और वो चमकाते सितारे महिलाओं के सपनों और आकांक्षाओं के बारे में एक ड्रामा है, सांड की आंख एक बायोपिक है जिसमें वह दुनिया की सबसे वृद्ध शार्पशूटर की भूमिका निभा रही हैं, पती पत्नी और वो एक रोमांटिक कॉमेडी है और इसके बाद बारी आती है मल्टीस्टारर फिल्म तख्त की जिसमें उन्हें करण जौहर निर्देशित करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed