फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर पुरुष आधारित फिल्मों के तिलिस्म को तोड़ने पर खुश हैं भूमि, कहा- 'सांड की आंख'...

Sun, 03 Nov 2019 12:06 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 03 Nov 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Bhumi Pednekar reaction on Saand Ki Aankh after success with Taapsee Pannu
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

देश में सभी बड़े त्योहारों पर पुरुष कलाकारों की तूती बोलती है। होली से लेकर दिवाली, ईद, क्रिसमस,  15 अगस्त, 26 जनवरी और 2 अक्टूबर तक को पुरुष कलाकारों की फिल्मों के रिलीज होने का ट्रेंड चला आ रहा है। इस दौरान यह फिल्में बंपर कमाई भी करती हैं। हालांकि इस साल दिवाली के मौके पर हिंदी फिल्म जगत का यह पुराना रिवाज टूट गया है। 

Bhumi Pednekar reaction on Saand Ki Aankh after success with Taapsee Pannu
तापसी- भूमि और चंद्रो-प्रकाशी - फोटो : सोशल मीडिया

इस बार दिवाली के मौके पर दो अभिनेत्रियों वाली फिल्म 'सांड की आंख' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू ने लीड किरादर निभाया है। दोनों ही अभिनेत्रियों की अदाकारी की क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों ने तारीफ की है। हाल में भूमि पेडनकर ने फिल्म को लेकर बातचीत की। फिल्म को मिले प्यार और प्रतिक्रिया से भूमि बेहद खुश हैं। 

Bhumi Pednekar reaction on Saand Ki Aankh after success with Taapsee Pannu
फिल्म सांड की आंख का टीजर रिलीज हुआ - फोटो : अमर उजाला

फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, 'दिवाली के मौके पर अभिनेत्री आधारित फिल्म का रिलीज होना काफी शानदार रहा। यह अच्छा रहा कि इस बार की दिवाली अलग रही क्योंकि इस बार दो अभिनेत्रियों से सजी हुई फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल करने में कामयाब रही।  यह इंडस्ट्री के लिए एक यादगार क्षण है।  हमें हमेशा से पता था कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ेगा। फिल्म के पास किसी भी तरह का कोई भी फॉर्मूला नहीं था। फिल्म में कोई भी मुख्य किरदार में पुरुष कलाकार नहीं है। यह 60 वर्षीय दो औरतों की कहानी है शूटिंग जैसे खेल का हिस्सा बन जाती हैं। इस फिल्म ने सिनेमा जगत में मील का पत्थर स्थापित कर दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar reaction on Saand Ki Aankh after success with Taapsee Pannu
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

भूमि ने आगे कहा, 'हमें पता था कि हमारे सामने एक बड़ी चुनौती है हालांकि हमें यह भी हमेशा पता रहा कि यह फिल्म अपने कंटेंटे के दम पर अच्छा ही करेगी। दिवाली से पहले का वीकेंड थोड़ा डराने वाला जरूर था जहां फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। हालांकि मुझे यह भी याद है कि सभी लोग मुझे लगातार कह रहे थें कि सोमवार का इंतजार करो और जैसे ही यह आया फिल्म ने अपनी रफ्तार पकड़ी। अब यह फिल्म अपनी ही रफ्तार से आगे बढ़ रही है और मुझे खुशी है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद भी आ रही है। मुझे लगता है कि मुझे, तापसी, तुषार और निधि को जो प्यार मिला है वह अविस्मरणीय है। जहां भी मैं जा रही हूं लोग फिल्म को भरपूर प्यार दे रहे हैं। मैंने एक वीडियो भी देखी जिसमें फिल्म के गाने पर औरतें डांस कर रही हैं। यह काफी अच्छा है और मैं इससे अधिक की उम्मीद नहीं कर सकती थी।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed