सब्सक्राइब करें

दुबई में मना शाहरुख का बर्थडे, दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग 'बुर्ज खलीफा' पर दिखा सबूत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 03 Nov 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan birthday Dubai celebrates his birthday with his name on Burj Khalifa
Shah Rukh Khan - फोटो : amar ujala

हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान ने दो नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के खास मौके पर शाहरुख के फैंस सहित कई फिल्मी सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। शाहरुख खान भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। यही वजह है दो दुबई में उनका जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया गया। 

Trending Videos
Shah rukh Khan birthday Dubai celebrates his birthday with his name on Burj Khalifa
Shah Rukh Khan - फोटो : ANI

दुबई में शाहरुख खान के जन्मदिन को काफी धूमधाम से मनाया गया। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर उनका नाम लिखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शाहरुख खान का नाम बुर्ज खलीफा पर लिखा नजर आ रहा है। बल्डिंग पर 'Happy birthday to the King of Bollywood Shah Rukh Khan' लिखा था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

To my brother, the awesomely cool Mr. #MohamedAlabbar and @burjkhalifa @emaardubai. Thanks for making me shine so bright. Your love and kindness is unsurpassable. Wow! This is really the Tallest I have ever been. Love u Dubai. It’s my birthday and I’m the guest!

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh Khan birthday Dubai celebrates his birthday with his name on Burj Khalifa
shah rukh khan - फोटो : amar ujala

इस वीडियो को साझा करते हुए शाहरुख खान ने बुर्ज खलीफा और दुबई के लोगों का धन्यवाद किया। शाहरुख खान के जन्मदिन पर बना बुर्ज खलीफा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई फैंस ने भी शाहरुख खान ने जन्मदिन की बधाई दी है। शाहरुख ने अपना जन्मदिन मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आलीशान बंगले मन्नत में अपने फैंस के साथ मनाया और इस मौके पर उन्होंने अपनी किसी नई फिल्म का ऐलान नहीं किया।

Shah rukh Khan birthday Dubai celebrates his birthday with his name on Burj Khalifa
Shah Rukh Khan - फोटो : ANI

शाहरुख खान के जन्मदिन पर शुक्रवार की रात से ही मन्नत के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। शाहरुख इन फैंस को अपने घर की चहारदीवारी पर बने प्लेटफॉर्म से दुआ सलाम करके सो गए और फिर शनिवार की दोपहर से शुरू हुआ बादशाह खान की सालगिरह का असली जश्न। शाहरुख खान के फैंस क्लब पूरी दुनिया में चलते हैं। इन फैंस में से करीब 800 सौभाग्यशाली प्रशंसकों को शनिवार की दोपहर से शाम तक मन्नत के भीतर चले जन्मदिन के जलसे का हिस्सा बनने का मौका मिला। 

पढ़ें: 42 साल तक बॉलीवुड में खलनायक बनकर इस अभिनेता ने किया राज, पाकिस्तान से है खास कनेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed