{"_id":"5d1235da8ebc3e3cb94f7a41","slug":"bhumi-pednekar-revealed-about-her-character-in-movie-pati-patni-aur-woh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पति पत्नी और वो' में दिखेगा भूमि का 'असली' रूप, हर फिल्म में अब तक बदलती रहीं चाल और चेहरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पति पत्नी और वो' में दिखेगा भूमि का 'असली' रूप, हर फिल्म में अब तक बदलती रहीं चाल और चेहरा
अपनी हर फिल्म में अपने किरदार को लेकर अपने लुक्स में फेरबदल करती रहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को आखिरकार वह मौका मिल ही गया, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार रहा है। भूमि की दिली ख्वाहिश रही है कि वह परदे पर कम से कम एक बार तो वैसी दिखें जैसी वह हकीकत में हैं। उनकी ये तमन्ना जल्द शुरू होने जा रही फिल्म पति, पत्नी और वो में पूरी होने जा रही है।
2 of 3
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला
भूमि कहती हैं,‘फिल्म पति पत्नी और वो मे जो किरदार मैं निभा रही हूं, वह बिल्कुल वैसा है जैसी मैं हकीकत में हूं। इस किरदार में एक अलग तरह की ऊर्जा है जो लोगों को याद रह जाती है। लोगों पर इसका असर अलग ही होता है। ये एक ऐसी युवती का किरदार है जो महात्वाकांक्षी हैं और जीवन में कुछ बड़ा करना चाहती है। मुझे लगता है कि इस फिल्म में मेरे चाहने वाले पहली बार उस भूमि पेडनेकर को भी देख पाएंगे जो हकीकत में ऐसी ही है।’
3 of 3
bhumi pednekar
गौरतलब है कि भूमि पेडनेकर को अब तक अपनी पहली फिल्म दम लगाके हईशा से लेकर सोन चिड़िया तक हर फिल्म में अपने लुक्स बदलने पड़े हैं। भूमि ने इन किरदारों पर इतनी मेहनत की कि वह खुद ही भूल गईं कि परदे पर अपने जैसा दिखना क्या होता है। दम लगाके हईशा के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया। टॉयलेट एक प्रेमकथा में उन्हें छोटे शहर की महिला दिखना था। शुभ मंगल सावधान, लस्ट स्टोरीज और सोन चिड़िया के लिए भी किरदारों के मुताबिक खुद को बदलती रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।