{"_id":"5dc838d38ebc3e5afc2f06ca","slug":"bhumi-pednekar-talks-about-her-film-with-ayushmann-khurrana-after-success-of-bala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान के साथ बॉक्स ऑफिस पर भूमि की हैट्रिक, बोलीं- लतिका का किरदार करना कोई बहादुरी नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष्मान के साथ बॉक्स ऑफिस पर भूमि की हैट्रिक, बोलीं- लतिका का किरदार करना कोई बहादुरी नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म दम लगाके हईशा में अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली भूमि पेडनेकर ने आयुष्मान के साथ हिट फिल्मों की हैट्रिक लगा दी है। आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर जब भी साथ आए हैं, दर्शकों को लुभाने और उनकी वाहवाही बटोरने में कामयाब रहे हैं। पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म बाला भी इस जोड़ी की पिछली दो हिट फिल्मों दम लगा के हईशा और शुभ मंगल सावधान की तरह बॉक्स ऑफिस पर विनर साबित हुई है।'
2 of 4
Bhumi Pednekar
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
भूमि कहतीं हैं, “मैं बस एक कलाकार हूं जो हर अवसर पर खुद को चुनौती देने के लिए तैयार रहती है। बाला की पटकथा पढ़ने के साथ ही मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मेरा किरदार एक खास कारण को लेकर अपनी आवाज बुलंद करता है, जो परिवर्तन का उत्प्रेरक है और मैं तत्काल ही इस सामाजिक संदेश से जुड़ गई जो हमारी फिल्म दर्शकों को देने की कोशिश कर रही थी। कई लोगों का कहना है कि गहरे रंग (सांवला) वाली लड़की का किरदार निभाना, उनके लिए एक बहादुरी भरा निर्णय था लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं।”
3 of 4
Bhumi Pednekar
- फोटो : अमर उजाला
इसकी वजह पूछने पर भूमि कहतीं हैं, “हर कोई मुझे बता रहा है कि इस भूमिका को निभाकर मैंने अपनी बहादुरी का परिचय दिया है लेकिन मैं उन्हें बता रही हूं कि मैं खुद को एक कलाकार के रूप में देखती हूं। मैं एक ऐसी कलाकार पहले हूं जो खुद को स्थापित करना चाहती है और फिल्म में एक किरदार बनना चाहती है। मैं स्क्रीन पर कैसी दिख रही हूं, इस बारे में मैं हमेशा नहीं सोच सकती क्योंकि इससे फिल्म निर्माताओं के दृष्टिकोण और अपनी मर्जी से चुने गए किरदार को नुकसान होगा।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
bhumi pednekar
- फोटो : amar ujala
भूमि अपने अभिनय को दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से मिली प्रशंसा से भी उत्साहित हैं। वह कहतीं हैं, “मुझे खुशी है कि मेरे किरदार को इतना प्यार और प्रशंसा मिल रही है और एक रूढ़िवादी समाज में अपने हिसाब से चलने के लिए मेरे किरदार लतिका की सराहना की जा रही है। भूमि ने बॉक्स ऑफिस पर बाला की बेहतरीन शुरुआत को लेकर अपनी पूरी टीम की प्रशंसा भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।