फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

“काबिलियत है तो आपको कोई रोक नहीं सकता”, प्रभास के साथ शूटिंग से पहले इसलिए बोलीं पूजा हेगड़े

Sun, 10 Nov 2019 09:38 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 10 Nov 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
EXCLUSIVE interview Housefull 4 actress Pooja Hegde talks about her film career
Pooja Hegde - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

29 साल की पूजा हेगड़े पिछले एक दशक से मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं। उनको पहली हिंदी फिल्म ऋतिक रोशन के साथ मिली, मोहेंजो दारो और अब वह फिल्म हाउसफुल 4 की कामयाबी को लेकर उत्साहित हैं। पूजा जल्द ही सुपरस्टार प्रभास के साथ 18 नवंबर से फिल्म जान की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। उनसे अमर उजाला ने की ये EXCLUSIVE मुलाकात।

EXCLUSIVE interview Housefull 4 actress Pooja Hegde talks about her film career
pooja hegde - फोटो : file photo

अक्षय कुमार कलाकारों के साथ मजाक करने के लिए चर्चित हैं। ऐसा कोई वाकया आपके साथ हुआ?
पिछले साल मैं चार फिल्मों में एक साथ काम कर रही थीं। तो जब भी दो तीन दिनों की फुर्सत मिलती तो में हैदराबाद चली जाती किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग करने। इस पर अक्षय (कुमार) सर मेरी खूब टांग खींचा करते। वह कहते, 'कितना नोट छापोगी तुम'। मेरा जवाब होता कि आप भी तो साल में चार से पांच फिल्म करते हैं, मैं आपको टक्कर दे रही हूं। मैं पांच मिनट के लिए भी सेट पर नहीं दिखती तो वह कहा करते कि अरे किसी शूट पर चली गई होगी।

EXCLUSIVE interview Housefull 4 actress Pooja Hegde talks about her film career
Pooja Hegde - फोटो : file photo

बचपन कैसा रहा आपका, शुरू से अभिनेत्री ही बनना चाहती थीं क्या?
बचपन में तो मुझे स्टेज से भी डर लगता था। मैं स्कूल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग नहीं लेती थी। मैं उस समय एक दुबली पतली लड़की थी जो बाल भी लड़कों जैसे रखती थी। मेरे स्कूली दोस्त मुझे फिल्मों में काम करते हुए देखते हैं तो वे विश्वास नहीं कर पाते हैं। जब मैं कॉलेज में पहुंची थी तो मैंने यह निश्चिय किया था कि मुझे अपने आपको पूरी तरह से बदलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
EXCLUSIVE interview Housefull 4 actress Pooja Hegde talks about her film career
Pooja hegde - फोटो : file photo

स्कूल की शर्मीली लड़की फिल्मों में कैसे आ गई?
मिस इंडिया से आई एक लड़की ने मुझे मिस इंडिया में भाग लेने के लिए कहा। उसकी बाते सुनकर मैं चौंक गई थी कि ये मुझे खूबसूरत बोल रही है। जब मैंने मम्मी को जाकर यह बात बताई तो उन्होंने कहा कि ऐसी बातों पर विश्वास मत किया करो। कुछ ही महीने बाद मुझे मिस इंडिया की ओर से मेल आ गया और मुझे अपना पोर्टफोलियो भेजने के लिए कहा। उस समय तो मुझे पता भी नहीं था कि पोर्टफोलियो क्या होता है।

विज्ञापन
EXCLUSIVE interview Housefull 4 actress Pooja Hegde talks about her film career
Pooja Hegde - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

किसी फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वापसी कितनी मुश्किल होती है?
जब फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिलती है तो वापसी करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण हो जाता है। अगर मैं अपनी फिल्म मोहेंजो दारो के बारे में ही बात करूं तो उस फिल्म को मैंने दो साल दिए लेकिन फिल्म नहीं चल पाई। मोहेंजो दारो में मेरे काम को प्रशंसा मिली थी और एक अभिनेत्री के तौर पर मेरे लिए काफी अहम है। मोहेंजो दारो के बाद मैंने कुछ दक्षिण भारतीय फिल्में की जिन्होंने काफी अच्छा कारोबार किया। मुझे यही सिखाया गया कि अगर आप में काबिलियत है तो आपको कोई भी रोक नहीं सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed