बॉलीवुड के गलियारों में रोज कुछ ना कुछ तो होता ही रहता है। कभी किसी को शूटिंग के दौरान चोट लग जाती है। तो किसी का दिल टूट जाता है। कोई फिल्मों के पोस्टर रिलीज करता है तो कहीं कोई सेलेब छुट्टियां मना रहा होता है। ऐसे में हर एक खबर को आप तक पहुंचाना हमारा काम है। तो हम आपको यहां फटाफट बताएंगे आज की पांच खबरें।
बॉलीवुड से दूर क्यों हुई थीं शिल्पा शेट्टी? पानीपत के दो कैरेक्टर आए सामने, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा ने क्यों बनाई थी फिल्मों से दूरी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने फिल्मी दुनिया में सालों तक हिट फिल्में देने के बाद अचानक बड़े पर्दे को अलविदा कह दिया था। लेकिन 13 साल के लंबे ब्रेक के बाद शिल्पा शब्बीर खान की ऐक्शन फिल्म 'निकम्मा' से एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में शिल्पा से पूछा गया कि उन्होंने क्यों बड़े पर्दे को अलविदा कहा था। इसका जवाब उन्होंने खुद दिया है। शिल्पा ने बताया कि फिल्मों से दूर रहने का फैसला उनका खुद का था। शिल्पा ने कहा, 'मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा पहले भी रही हूं और अभी भी कहीं न कहीं मैं इसका हिस्सा बनी रही हूं। आपको बता दें कि शिल्पा आखिरी बार साल 2007 में फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' और 'अपने' में नजर आई थीं।
एक्टिंग करना हनी सिंह के बस की बात नहीं
यो यो हनी सिंह ने अपने रैपिंग करियर में कई हिट गाने दिए हैं। हनी साल 2000 के अंत से पंजाबी पॉप संगीत में छाए हुए हैं। हनी सिंह ने अभिनय की दुनिया में भी अपना हाथ आजमाया। उन्होंने 2012 में आई पंजाबी फिल्म 'मिर्जा : द अनटोल्ड स्टोरी' से अभिनय में कदम रखा था उसके दो साल बाद हिमेश रेशमिया के साथ बॉलीवुड में फिल्म 'द एक्सपोज' से कदम रखा। इसके बाद 'तू मेरा 22 मैं तेरा 22' और 'जोरावर' जैसी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन ये फिल्में भी उन्हें अभिनय जगत में स्थापित नहीं कर सकीं। जिसके बाद हनी का कहना है कि 'मैंने अभिनय में हाथ आजमाया और मुझे लगा कि यह मेरे बस का नहीं है। मेरा मानना है कि मुझे यह नहीं करना चाहिए।'
फिल्म 'पागलपंती' का टीजर हुआ आउट
Beti se lekar behen tak sabko kar denge yeh pagal ;) #Pagalpanti pic.twitter.com/WtK0N9Onld
जॉन अब्राहम स्टारर कॉमेडी-ड्रामा पागलपंती का एक और टीजर रिलीज किया गया है। ये टीजर हंसी से भरपूर है और इसे देखकर आपको फिल्म के एंटरटेनिंग होने की झलक दिखाई देगी। फिल्म का टीजर शेयर करते हुए डायरेक्टर अनीस बज्मी ने लिखा है, 'बेटी से लेकर बहन तक सबको कर देंगे ये पागल'। बता दें कि अनीस बज्मी डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ इलियाना डिक्रूज, अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, सौरभ शुक्ला भी हैं।
एकता कपूर को मिला 'मोस्ट पावरफुल वुमन ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड
एकता कपूर बॉलीवुड की सबसे शक्तिशाली महिला में से एक हैं। इसकी वजह है कि वो फिल्म निर्माता होने के नाते किसी भी प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से कतराती नहीं है। इसी के चलते उन्हें 'मोस्ट पावरफुल बिजनेस वीमेन ऑफ द इयर' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। हाल ही में एकता ने फॉर्च्यून इंडिया अवार्ड्स में शिरकत की। जहाँ उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से इस सम्मान स् सम्मानिक किया गया है। इतनी बड़ी उपलब्धि से सम्मानित होने वाली एकता कपूर एकमात्र फिल्म निर्माता थीं।