{"_id":"5dc810c48ebc3e5b586e712b","slug":"alia-bhatt-dinner-date-with-neetu-kapoor-and-shikhar-dhawan-act-of-akshay-kumar-five-bollywood-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सास नीतू के साथ डिनर डेट पर गए रणबीर-आलिया, शिखर धवन की अक्षय कुमार की एक्टिंग, पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सास नीतू के साथ डिनर डेट पर गए रणबीर-आलिया, शिखर धवन की अक्षय कुमार की एक्टिंग, पांच खबरें
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 10 Nov 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor,Shikhar Dhawan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर की मां से साथ डिनर डेट पर पहुंचीं आलिया
अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर लंबे समय से अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। रणबीर और आलिया एक-दूसरे के परिवार का साथ भी समय बिताते हुए नजर आते हैं। हाल ही में आलिया को रणबीर कपूर की मां अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया था। इन तीनों कलाकार की डिनर डेट की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
ऋतिक की चचेरी बहन ने मनाया जन्मदिन
अभिनेता ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर ऋतिक सहित उनके परिवार की तस्वीरें सामनें आईं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। पश्मीना ऋतिक के चाचा संगीतकार राजेश रोशन की बेटी हैं। इसके अलावा वह अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए किसी बड़े बैनर के साथ बातचीत कर रही है और 2020 में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर सकती है।
बिग बॉस 13: सिद्धार्थ शुक्ला का कुशाल टंडन ने किया सपोर्ट
आम दर्शकों के अलावा मनोरंजन जगत की हस्तियां भी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 को काफी पसंद कर रही हैं। छोटे पर्दे के कई सितारे बिग बॉस 13 में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को लेकर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इस बीच टीवी अभिनेता कुशाल टंडन ने शो के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट किया है। कुशाल टंडन बिग बॉस सात का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी सिद्धार्थ के अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'सच्चे लोगों को असलियत में एक्ट करने की जरूरत नहीं होती' सोशल मीडिया यूजर्स भी कुशाल टंडन के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
हिचकी के लिए रानी मुखर्जी को मिला खास पुरस्कार
साल 2018 में ही रिलीज हुई फिल्म 'हिचकी' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल ना किया हो लेकिन एक शैक्षिक नजरिए से यह फिल्म बहुत कुछ सिखाती है। फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक टीचर का रोल प्ले किया है जो हिचकी की समस्या से जूझ रही होती है। अब उनकी इस फिल्म को मोस्ट इन्फ्लुएंशियल पर्सनैलिटी का पुरस्कार मिला है। ये प्रभावशाली सिनेमा पर्सनैलिटी का पुरस्कार होता है।
विज्ञापन
5 of 5
शिखर धवन
- फोटो : file photot
शिखर धवन ने की अक्षय कुमार के अभिनय की नकल
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल 4 की वजह से सुर्खियों में हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में भारतीय क्रिकटर शिखर धवन ने हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार के अभिनय की नकल की है। वीडियो में शिखर धवन के साथ युजवेंद्र चहल और खलील अहमद नजर आ रहे हैं। इन दोनों के साथ मिलकर शिखर धवन हाउसफुल 4 के अक्षय कुमार के अभिनय की नकल कर रहे हैं। इस वीडियो को शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।