फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोगों को खास तरीके से फिटनेस का ख्याल रखने के टिप्स देंगी भूमि पेडनेकर, जल्द करेंगी लाइव चैट

Mon, 27 Apr 2020 08:16 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 27 Apr 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
Bhumi Pednekar will give tips to people to take care of fitness will soon do live chat
bhumi pednekar - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन के दौरान घरों में जमे रहने से लोगों के सामने तमाम तरह की परेशानियां आ रही हैं। स्वास्थ्य भी इसी फेहरिस्त का एक हिस्सा है। 24 घंटे चारदीवारी में कैद रहने के चलते सभी की दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। ऐसी परिस्थिति का सामना करने के लिए अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने एक पहल की है। वह अपने स्वास्थ्य और पोषण (न्यूट्रिशन) से जुड़े अनुभव के जरिए लोगों को सुझाव देने जा रही हैं।

Bhumi Pednekar will give tips to people to take care of fitness will soon do live chat
bhumi pednekar - फोटो : amar ujala

अपनी इस नई पहल के बारे में बात करते हुए भूमि ने बताया, 'मैंने हमेशा एक संतुलित जीवन शैली पाने की कोशिश की है। मैंने विश्वास किया है कि जो पोषण हम खाते है उसका सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य और फिटनेस पर पड़ता है। यह लॉकडाउन हम सभी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है। इस वजह से हमारा जीवन जीने का पूरा तरीका ही अस्त-व्यस्त हो गया है। यह हमारे मानसिक स्थिति पर भी प्रभाव डाल रहा है जो डाइट और पोषण को भी दरकिनार कर रहा है। हम कैसा सोचते हैं उसका हमारे खान-पान से गहरा संबंध है। यह तमाम तरह की दिक्कतें उत्पन्न करता है। मैं कोविड 19 के माध्यम से अपने पोषण से जुड़े अनुभवों को सभी के साथ साझा करना चाहती हूं। मुझे उम्मीद है कि लोगों के लिए यह लाभकारी साबित होगा।' 

Bhumi Pednekar will give tips to people to take care of fitness will soon do live chat
Bhumi Pednekar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

लॉकडाउन के दौरान भी भूमि की जिंदगी में पोषण एक प्राथमिकता के तौर पर है। वह इसका श्रेय अपने डॉक्टर को देती हैं और जल्द ही वह उनके साथ एक लाइव चैट के जरिए सभी को इस बारे में सुझाव भी देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar will give tips to people to take care of fitness will soon do live chat
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि फिटनेस को लेकर भूमि सभी के लिए एक उदाहरण हैं। अपनी डेब्यू फिल्म 'दम लगा के हईशा' के बाद उन्होंने जिस तरह से अपना वजन कम किया है वह सभी के लिए किसी अचंभे से कम नहीं था। 

विज्ञापन
Bhumi Pednekar will give tips to people to take care of fitness will soon do live chat
भूमि पेडनेकर के साथ दुर्गावती की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों वह अपनी मां के साथ हाइड्रोपोनिक फार्मिंग कर रही हैं। पिछले साल 'सांड की आंख', 'बाला' और 'पति-पत्नी और वो' जैसी हिट फिल्में देने के बाद आने वाले समय में वह 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' और 'दुर्गावती' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।  

डिलीवरी के सात दिन बाद ही स्मृति खन्ना का ट्रांसफॉर्मेशन, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed