{"_id":"5d73c3d48ebc3e93c52eeb7b","slug":"bhupen-hazarika-birthday-special-kalpana-lajmi-love-story-with-bhupen-hazarika","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"17 की उम्र में ही 23 साल बड़े भूपेन हजारिका को दिल दे बैठी थीं कल्पना लाजमी, किताब से खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
17 की उम्र में ही 23 साल बड़े भूपेन हजारिका को दिल दे बैठी थीं कल्पना लाजमी, किताब से खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भूपेन हजारिका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक गायक भूपेन हजारिका का जन्मदिन 8 सितंबर को होता है। कई गानों को अपनी खूबसूरत आवाज देकर भूपेन ने लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता। हिंदी सिनेमा और संगीत के लिए में शानदार योगदान देने के लिए हाल ही में भूपेन हजारिका को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। भूपेन हजारिका भले की अब इस हमारे बीच नहीं हों लेकिन उनकी प्रेम कहानी हमेशा से सुर्खियों में रही है।
2 of 5
kalpana lajmi
- फोटो : file photo
भूपेन हजारिका और बॉलीवुड अभिनेत्री कल्पना लाजमी की प्रेम कहानी हमेशा से मशहूर रही है। इस प्रेम कहानी का जिक्र कल्पना लाजमी ने अपनी किताब ‘भूपेन हजारिका : ऐज आई नो हिम (Bhupen Hazarika: As I Knew Him) ’ में भी किया है। उनकी किताब के अनुसार लाजमी और भूपेन हजारिका 40 साल तक हमराह रहे। हजारिका से पहली दफा मिलते वक्त लाजमी की उम्र केवल 17 साल थी। उस वक्त हजारिका 45 साल के थे।
3 of 5
kalpana lajmi
- फोटो : file photo
लाजमी ने किताब में लिखा, ‘‘मेरी उनके साथ नजरे मिलीं, और पहली नजर में प्यार हो गया ... इसका प्रतिबिंब मैंने 40 साल बाद भी उसकी आंखों में देखा जब उनके जीवन की रोशनी बुझने वाली थी। हमारी जिंदगी में जवानी से बुजुर्ग होने तक पारस्परिक प्रेम और जुनून की निरंतर यात्रा रही। हमारी जिंदगी में कई अध्याय आये।...कुछ को हमने संजोए रखा और कुछ ऐसे भी मिले जिनको हम भूलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूपेन हजारिका
- फोटो : file photo
उन्होंने लिखा है, ‘‘भूपेन हजारिका के साथ मेरी प्रेम कहानी अलहदा थी। भूपेन के साथ 40 साल की खुशियों से भरी, व्यक्तिगत और अशांत यात्रा रही जिसने हमारे किरदारों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।’’ बता दें कि हजारिका का 5 नवंबर 2011 को निधन हो गया था। गौरतलब है कि लाजमी ने अपनी जिंदगी को बेहद प्राइवेट रखा।
विज्ञापन
5 of 5
kalpana lajmi
- फोटो : file photo
कल्पना लाजमी का बीते साल 64 साल की उम्र में निधन हो गया था। वो लंबे समय से किडनी के कैंसर से पीड़ित थीं और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। निधन के बाद उनकी प्रेम कहानी सामने आई थी । बता दें कि कल्पना महिला प्रधान फिल्में बनाने के लिए जानी जाती थीं। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘रुदाली’, ‘दमन’, ‘दरमियान’ शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।