फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रेस 3' ने इस मामले में 'टाइगर जिंदा है' को छोड़ा पीछे, कमाई शुरू करने से पहले ही बनाया ये रिकॉर्ड

Fri, 15 Jun 2018 09:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 15 Jun 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
big advance booking of salman khan film Race 3
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' आज सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सलमान के फैंस और रेस सीरीज के दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। इस बीच 'रेस 3' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे जानकर सलमान खान के फैंस भी हैरान रह जाएंगे। 
big advance booking of salman khan film Race 3
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार सलमान खान की 'रेस 3' कमाई के मामले में जल्द ही उनकी सारे फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। खबरों की मानें तो 'रेस 3' ने एडवांस टिकट बुकिंग के मामले में सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को पीछे छोड़ दिया है। गौरतलब है कि पिछले साल आई सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की बंपर एडवांस बुकिंग हुई थी। 
big advance booking of salman khan film Race 3
फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स के अनुसार नागपुर, रायपुर, बिलासपुर, जबलपुर और कोरबा में बेहतरीन एडवांस बुकिंग हुई है। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी अच्छी एडवांस बुकिंग देखने को मिली है। फिल्म की बुकिंग और दर्शकों के बीच 'रेस 3' की एक्साइटमेंट को देखकर ट्रेड एनालिस्टों का मानना है कि 'रेस 3' चंद दिनों में ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
big advance booking of salman khan film Race 3
आपको बता दें, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' की फिल्म 'रेस' का तीसरा सीक्वल है। इस फिल्म में सलमान और जैकलीन के अलावा डेजी शाह, अनिल कपूर,बॉबी देओल और साकिब सलीम मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। इससे पहले 'रेस' सीरीज की दोनों फिल्मों को अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed