फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोधपुर कोर्ट के बाद अब जालंधर में तलब हुए सलमान खान, शिल्पा शेट्टी भी फंसी

Fri, 15 Jun 2018 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Fri, 15 Jun 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, jalandhar court legal notice to actor salman khan
salman khan
सलमान खान का कानूनी विवादों से नाता छूट नहीं रहा है। जोधपुर कोर्ट के बाद 'टाइगर' को अब जालंधर की अदालत ने तलब किया है। मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी फंसी हैं।
chandigarh, jalandhar court legal notice to actor salman khan
Salman Khan
एक ताजा केस में जालंधर की अदालत ने सलमान खान को सम्मन जारी कर 12 जुलाई को तलब किया है। याचिका दायर करने वाले ने विचाराधीन मामले में शिल्पा शेट्टी को भी प्रतिवादी बनाया है। फिल्हाल सलमान खान को सम्मन जारी हुआ है, जबकि अभी शिल्पा शेट्टी के मामले में रिपोर्ट लंबित है।
chandigarh, jalandhar court legal notice to actor salman khan
सलमान खान
एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संचालक रहे आरके नाहर ने यह याचिका हिंदी फिल्म 'टाइगर' के एक डायलॉग पर आपत्ति जताते हुए दायर की है। नाहर ने सिविल दावों के अलावा सलमान व शिल्पा के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत क्रिमनल शिकायत भी क्षेत्रीय कोर्ट में दायर की है, जिसमें गवाही अभी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, jalandhar court legal notice to actor salman khan
salman khan
आरोप हैं कि दोनों ने फिल्म के संबंध में प्रेस वार्ता के दौरान धार्मिक गुरु के खिलाफ अपशब्द बोले थे, जिसको लेकर मुंबई पुलिस ने भी सलमान खान व शिल्पा को जांच में शामिल किया था। मामले में मुंबई पुलिस ने दोनों को क्लीन चिट दे दी थी।
विज्ञापन
chandigarh, jalandhar court legal notice to actor salman khan
सलमान खान
जालंधर के रहने वाले आरके नाहर ने अपने केसों में खुद को धर्म विशेष में आस्थावादी बताते हुए खुद की भावनाओं को ठेस पहुंचने का हवाला दिया है। नाहर ने दोनों को सजा और मानहानि की एवज में धर्म समाज के नाम क्षतिपूर्ति की अदायगी की मांग की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed