फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahnaz Gill: एसिड अटैक की धमकियों पर शहनाज गिल का बेबाक जवाब, बोलीं- मैं किसी से नहीं डरती

Sat, 06 Mar 2021 06:19 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 06 Mar 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
big boss 13 fame shehnaaz gill reaction on acid attack threat
shehnaaz gill - फोटो : instagram

बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के लाखों दीवाने होते हैं तो वहीं कई दुश्मन भी बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही बिग बॉस 13 से घर-घर में पहचान बनाने वाली शहनाज गिल के साथ हो रहा है। खबरें आ रही हैं कि शहनाज को एसिड अटैक की धमकियां मिल रही हैं।

big boss 13 fame shehnaaz gill reaction on acid attack threat
shehnaaz gill - फोटो : instagram

अब शहनाज ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। शहनाज का कहना है कि वह किसी से डरती नहीं हैं बल्कि ऐसा करने वालों का वह शुक्रिया अदा करना चाहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि 'ये चीजें मुझे प्रभावित नहीं करतीं बल्कि मुझे लगता है कि यह अधिक शक्ति देती हैं। इन लोगों को यह एहसास नहीं होता है कि अगर वे किसी के बारे में कुछ निगेटिव कहते हैं, तो यह दूसरे व्यक्ति के लिए कई बार पॉजिटिव में बदल जाता है‘।

big boss 13 fame shehnaaz gill reaction on acid attack threat
shehnaaz gill - फोटो : instagram

शहनाज ने आगे कहा कि मैं जानती हूं कि लोग उनसे कितना प्यार करते हैं। इसलिए उन्हें ऐसी धमकियों से फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि वो हमेशा अपने काम पर फोकस करती हैं। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं, क्योंकि वो ऐसे लोगों की मानसिकता नहीं बदल सकती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो लोगों को कभी दुखी नहीं करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
big boss 13 fame shehnaaz gill reaction on acid attack threat
shehnaaz - फोटो : Social Media

बता दें कि शहनाज का एक गाना रिलीज हुआ है, जिसमें वो बादशाह के साथ नजर आ रही हैं। इस गाने को लोगों से काफी प्यार मिल रहा है। रिलीज होने के तुरंत बाद यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है। सॉन्ग में शहनाज का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
big boss 13 fame shehnaaz gill reaction on acid attack threat
शहनाज गिल का बादशाह के साथ गाना - फोटो : Social media

शहनाज के इस गाने पर बिग बॉस सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने भी कमेंट किया है। सिद्धार्थ ने ट्वीट किया कि 'अभी-अभी FLY गाना सुना, बेहद पसंद आया। बादशाह का बहुत बड़ा फैन हूं और शहनाज गिल तुम इसमें बहुत अच्छी थी। तुम पर गर्व है। आपको ढेर सारी ताकत मिले’।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed