बॉलीवुड में हर साल बड़ी संख्या में फिल्मों का निर्माण किया जाता है। इनमें से कुछ कम लागत में बनती हैं तो कई फिल्म को बजट काफी ज्यादा होता है। फिल्म के मेकर्स इन प्रोजेक्ट्स पर पानी की तरह पैसा इस उम्मीद में बहाते हैं कि रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से उन्हें तगड़ा मुनाफा होगा। हालांकि, कई बार ऐसा नहीं होता और बड़े स्टार की मौजूदगी के बावजूद ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप हो जाती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Movies: बॉलीवुड की ये बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रहीं सुपरफ्लॉप, लिस्ट में आदिपुरुष का नाम भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभास स्टारर आदिपुरुष का इंतजार फैंस को काफी समय से था। फिल्म की घोषणा के बाद से लोग प्रभास को भगवान राम का किरदार निभाते हुए देखने के लिए उत्सुक थे। हालांकि, रिलीज के बाद लोगों को निराशा ही हाथ लगी। इस फिल्म को 600 करोड़ की लागत से बनाया गया था। शुरुआती दिनों में फिल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन फिल्म के कुछ आपत्तिजनक सीन और संवाद की वजह से लोगो ने आदिपुरुष को नकार दिया। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी।
सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। भाईजान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन करती हैं, लेकिन उनकी फिल्म ट्यूबलाइट ऐसा करिश्मा नहीं दिखा सकी थी। दर्शकों ने इस फिल्म को पसंद नहीं किया था, जिसकी वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
इस लिस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का नाम भी शामिल है। इस पीरियड ड्रामा से फिल्म के मेकर्स को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। इसे 175 करोड़ की लागत से बनाया गया था, लेकिन चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर महज 65 करोड़ ही कमा सकी थी।
शाहरुख खान की बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करती हैं। हालांकि बड़े बजट की फ्लॉप फिल्मों में उनकी मूवी जीरो भी शामिल है। इस फिल्म को 200 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था, लेकिन कमजोर कहानी की वजह से फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का भी कारोबार नहीं कर सकी।
Kapil Sharma: 'तुम्हारा कैमरा चल नहीं रहा', फैन के साथ कपिल के इस बर्ताव को देख नेटिजंस ने लगाई क्लास