{"_id":"5a23c5bc4f1c1b97678bf63e","slug":"bigg-boss-11-priyank-sharma-shows-middle-finger-to-hina-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: सलमान ने पकड़ा हिना का बड़ा झूठ, प्रियांक ने किया अश्लील इशारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 11: सलमान ने पकड़ा हिना का बड़ा झूठ, प्रियांक ने किया अश्लील इशारा
Sun, 03 Dec 2017 03:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Sun, 03 Dec 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Hina Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के सीजन 11 में हिना खान भी अपनी हरकतों को लेकर विवादों में बनी हुई हैं। वीकेंड के वार में सलमान के सामने हिना के बड़े झूठ का पर्दाफाश हो गया। वहीं, एक अन्य सीन में प्रियांक ने भी हिना खान को अश्लील इशारा कर दिया। इसे देख हिना के साथ-साथ अन्य घरवाले भी दंग रह गए।
2 of 6
Salman Khan
दरअसल हुआ यूं कि वीकेंड के वार की शुरुआत में जब सलमान घरवालों से विलेन का नाम पूछते हैं तो पुनीश के बाद नाम आता है हिना खान का। हिना से पिछले टास्क के बारे में पूछा गया, जब उन्होंने बंदगी की आंखों में मिर्ची डाल दी थी। संचालक के तौर पर विकास गुप्ता ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं मानीं।
3 of 6
Bigg Boss 11
विकास ने मिर्ची का डिब्बा छिपाया तो वह एक और डिब्बा ले आईं। यहां तक कि जब बंदगी की आंखों में लाल मिर्च चली गई और वह दर्द से तड़पने लगी तो हिना ने उन्हें कहा कि उन्हें बेल बजानी होगी। विकास ने बंदगी को पानी देना चाहा तो हिना ने उन्हें रोक लिया। जब सलमान ने पूछा कि हिना ऐसा क्यों किया तो ये मिला जवाब..
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Hina Khan
हिना खान ने कहा...'मैंने नहीं रोका', तब सलमान ने उसे कहा कि आपके रोका था। इस तरह का हिना का बड़ा झूठ लोगों के सामने आ गया। पहले भी हिना अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रही हैं। यहां तक कि सपना ने भी एक इंटरव्यू में कहा कि अब तक जितने भी इंटरव्यू हुए, सभी ने हिना को नेगेटिव कहा।
विज्ञापन
5 of 6
प्रियांक शर्मा की बिग बॉस में वापसी
- फोटो : ColorsTV
कुलमिलाकर शो में हिना खान अपने एटीट्यूड के चलते सबको धीरे धीरे खिलाफ करती जा रही हैं। हाल ही के अनसीन फुटेज में प्रियांक ने अपनी दोस्त हिना खान को अश्लील इशारा किया। दरअसल हुआ यूं था कि हिना खान, प्रियांक शर्मा और अर्शी खान बेडरूम में बैठे थे और किसी टॉपिक पर बात कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।