फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss खत्म होने के बाद अब ये करेंगे मास्टरमाइंड विकास गुप्ता, प्रियांक को देंगे ये खास मौका

Tue, 16 Jan 2018 02:42 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 11: Vikas will do web series with Priyank Sharma
शिल्पा शिंदे की जीत के साथ ही बिग बॉस 11 खत्म हुआ। फाइनल तक पहुंचे विकास गुप्ता भले ही खिताब अपने नाम नहीं कर पाए। मगर इस मास्टरमाइंड ने लोगों को अपना फैन बना लिया। अब इस रिएलिटी शो के खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट दोबार अपनी-अपनी दुनिया में व्यस्त होने वाले हैं। ऐसे में विकास के पास भी खुद का एख मास्टरप्लान है।अगली स्लाइड में जानिए आखिर क्या है विकास की प्लानिंग
Bigg Boss 11: Vikas will do web series with Priyank Sharma
दरअसल, विकास गुप्ता जल्द ही एक वेब सिरिज प्रोड्यूस करने वाले हैं। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार विकास ने खुद इस बात का ऐलान किया। ये वेब सिरीज एकता कपूर के ALT बालाजी एप पर टेलीकास्ट होगी। विकास अपने इस प्रोजेक्ट में बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट को भी शामिल करने वाले हैं। आगे जानिए आखिर कौन हैं वो कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और एकता कपूर की दोस्ती जगजाहिर है।
Bigg Boss 11: Vikas will do web series with Priyank Sharma
अपनी खास दोस्त एकता कपूर के ALT बालाजी एप पर टेलीकास्ट होने वाली इस वेब सिरीज में प्रियांक शर्मा को कास्ट किया जाएगा। बिग बॉस से बाहर आने के बाद दिए एक इंटरव्यू में विकास ने कहा था कि, मुझे नहीं पता शो के अंदर प्रियांक ने मेरा साथ क्यों नहीं दिया। वह गेम में मेरे साथ नहीं खेलना चाहता था। मगर वह एक अच्छा लड़का है। उसने काफी मेहनत की है इस मुकाम तक पहुंचने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 11: Vikas will do web series with Priyank Sharma
याद हो कि घर में विकास और प्रियांक के बीच हमेशा अनबन ही देखने को मिली। प्रियांक की दोस्ती हिना और लव के साथ दिखी। मगर अब बिग बॉस के घर में हुए सारे गिले शिकवे भूलकर विकास ने प्रियांक को माफ कर दिया है। अब देखना होगा कि विकास की ये वेब सिरीज कब तक आती है और प्रियांक को किस तरह का किरदार मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed