'बिग बॉस 11' की विनर और एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ क्रिकेट बेस्ड कॉमेडी शो 'धन धना धन' में नजर आ रही हैं, जिसमें दोनों कपल बने हैं। शिल्पा का कॉमेडी अवतार तो आपने कई बार देखा होगा लेकिन उनका रोमांटिक अंदाज आपने भी नहीं देखा होगा।
सुनील ग्रोवर के साथ 'भाबी जी' ने दिखाया ऐसा रोमांटिक अंदाज, चंद पलों में वायरल हो गया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें शिल्पा शिंदे बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। वह सुनील ग्रोवर के साथ सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'हम-तुम' के टाइटल ट्रैक पर रेन डांस कर रही हैं।
A post shared by shilpa shinde FC (@shilpaextradose) on
'भाबी जी घर पर हैं' की एक्ट्रेस रहीं शिल्पा शिंदे ने रेड कलर की साड़ी में अपने एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत लिया है। पानी की बौछारों के बीच दोनों का रोमांटिक डांस फैंस का ध्यान खींच रहा है।
A post shared by Team Shilpa Shinde 💥💥 (@soulshilpians) on
सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे की जोड़ी को शो में ऑडियंस खूब पसंद कर रहे हैं। जिसके बाद अब उनके इस वीडियो को भी फैंस सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया है।
कॉमेडी शो 'जियो धन धना धन' में शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर की पत्नी की भूमिका में हैं। इस शो में शिल्पा शिंदे ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। दरअसल ये शो आईपीएल को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जिसमें क्रिकेट और कॉमेडी का तड़का है। बता दें कि कपिल शर्मा से अलग होने के बाद सुनील ग्रोवर का ये पहला शो है। इसकी प्रमुख प्रीति और उनकी बहन नीति सिमोस हैं जो कि कपिल के ही शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की प्रोड्यूसर रही हैं।