फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस में पहुंचा बिहार का सुपरस्टार दीपक ठाकुर, अपनी इस खासियत से टॉप 5 में आने का दिया सबूत

Mon, 17 Sep 2018 04:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 contestant deepak thakur will rock the show
deepak thakur
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था । जिसका आगाज 16 सितंबर को हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट घर के सदस्य बनकर आए हैं । इनमें से एक जोड़ी ऐसी है जो सलमान खान को बेहद पसंद आई ।
bigg boss 12 contestant deepak thakur will rock the show
deepak thakur

ये जोड़ी थी गुरु-शिष्य की । बिहार के दीपक ठाकुर और उर्वशी वाणी शो में सदस्य बनकर आए हैं । जैसे ही दीपक और उर्वशी ने शो में एंट्री ली, दोनों नर्वस हो गए । सलमान खान ने कहा कि ये गुरु-शिष्य की जोड़ी मुझे पसंद आई है । दीपक ने बताया कि वो सलमान खान के कितने बड़े फैन हैं ।

bigg boss 12 contestant deepak thakur will rock the show
bigg boss

दीपक एक सिंगर हैं । उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'मुक्काबाज' में गाना भी गाया है । अब वो बिग बॉस में अपनी किस्मत आजमाने आए हैं। शो में दीपक की जोड़ीदार बनी हैं उनकी ही फैन उर्वशी वाणी । दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 contestant deepak thakur will rock the show
deepak thakur

उर्वशी ने अपने वीडियो में उन्हें बताया कि वो दीपक को पसंद भी करती हैं । दीपक बिहार के मुजफ्फरपुर में अपने पैरेंट्स के साथ रहते हैं । गाते-बजाते ठीक-ठाक कमा लेते हैं । दीपक की बातों से लगा कि वो बहुत ही साधारण जिंदगी जीते हैं । 

विज्ञापन
bigg boss 12 contestant deepak thakur will rock the show
deepak thakur
अनुराग कश्यप की फिल्म में गाने के बाद उन्हें लोकल स्तर पर काफी काम मिला । दीपक का करियर बनाने में अनुराग का काफी योगदान रहा । 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म के बाद ही दीपक फेसबुक के जरिए अपने फैंस से मिलने लगे और अनुराग को गुरु मानने वाला ये कलाकार बिहार में सुपरस्टार हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed