{"_id":"5b9f7d79867a557f6661fb24","slug":"bigg-boss-12-deepika-enterde-in-house-and-opens-her-secrets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिगबॉस 12- शिल्पा के सवाल पर दीपिका ने दिया ऐसा करारा जवाब हो गई बोलती बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिगबॉस 12- शिल्पा के सवाल पर दीपिका ने दिया ऐसा करारा जवाब हो गई बोलती बंद
Updated Mon, 17 Sep 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
दीपिका कक्कर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे की मशहूर बहू दीपिका कक्कड़ उर्फ सिमर बिगबॉस के घर में प्रवेश कर चुकी हैं। उनके घर में आने से जहां शो को चार चांद लग गए हैं तो वहीं उनके फैंस को एक झटका भी लगा है। दरअसल उनके फैंस को उम्मीद थी कि वह अपने पति शोएब के साथ शो में एंट्री करेंगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वहीं, दबंग अंदाज में सबको जवाब देकर उन्होंने सबकी बोलती बंद कर दी।
Dipika Kakar
वहीं दीपिका की एंट्री शो में बहुत दमदार रही। उन्होंने सिमर स्टाइल में शो में एंट्री की। इस दौरान एक्स कंटेस्टेंट शिल्पा ने उनसे सवाल किया कि वह कैसे इस घर में रहेंगी। जिसके जवाब में वो शिल्पा से कहती हैं कि वह बिगबॉस के घर में वह आराम से रह सकती हैं। जब वह मुंबई एक एक्ट्रेस बनने के लिए आई थीं, तब वह पीजी में रहा करती थीं। उन्होंने कहा कि मुझे हर तरह के इंसान के साथ रहने की आदत है। इंसान हर उस जगह पर रह सकता है, जहां वह रहना चाहता है।
Dipika Kakar
दीपिका कक्कड़ ने 'ससुराल सिमर का' एक्टर शोएब इब्राहिम से इस साल 23 फरवरी को शादी की थी। ऐसे में शादी के महज 6 महीने बाद 'बिग बॉस' में आने का फैसला शो में मेहमान बने कुछ लोगों को थोड़ा अजीब जरूर लगा। यहां तक कि सलमान खान ने भी इस बात का जवाब लेने के लिए सीधे उनके पति और फेमस एक्टर शोएब को बुलाया। शो में सलमान खान ने शोएब से पूछा कि आखिर शादी के 6 महीने बाद ही दीपिका को 'बिग बॉस' के घर में क्यों भेजना चाहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
Dipika Kakar
इसके बाद सलमान दीपिका और शोएब से मजाक करने लगे। इस बीच शो दीपिका कक्कड़ ने बताया कि उनका और शोएब का रिश्ता काफी मजबूत है। हम लोगों के ऊपर बहुत जिम्मेदारियां है इसी वजह से 'बिग बॉस' में आने का फैसला लिया। दीपिका का यह जवाब सुनते ही सलमान ने कहा 'मैं भी इसीलिए इस शो में आया हूं।' बिगबॉस के घर में छोड़ने के लिए पति शोएब ही दीपिका को गोद में उठाकर गेट तक लेकर आए। उसके बाद मंच पर सबके सामने दोनों गले मिले।
विज्ञापन
Dipika Kakar
- फोटो : Instagram
आपको बता दें, दीपिका की यह दूसरी शादी है। इससे पहले दीपिका ने अपने को-एक्टर रौनक सैमसन से साल 2009 में पहली शादी की थी हालांकि शादी के 3 साल तक उन्होंने इस बाद को छुपाकर रखा था। यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं और 2015 में दोनों के बीच तलाक हो गया। 'ससुराल सिमर का' के सेट पर दीपिका की दोस्ती शोएब इब्राहिम से हुई। साल 2013 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया।