फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस12- जसलीन ने दीपिका को कहा हर वक्त फेंकती है

Sat, 29 Sep 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12: jasleen says deepika is very irritating
जसलीन

जसलीन और दीपिका के बीच में 'समुद्री लुटेरे टॉस्क' से शुरू हुई तकरार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। दीपिका के जेल में जाने के बाद जसलीन ने कहा कि दीपिका घर में एक अकेली ऐसी लड़की है जो सब पर अपना हुक्म चलाना चाहती है। सबा-सोमी से बात करते हुए जसलीन ने कहा दीपिका को जेल में ही रहना चाहिए।

bigg boss 12: jasleen says deepika is very irritating
TV Show

जसलीन, सबा और सोमी से कहती हैं, मुझे दीपिका का एटीट्यूड बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वह जेल जा रही थी तब भी खुद को सही ही बता रही थी। जसलीन ने आगे कहा, दीपिका कह रही थी कि मैं पीजी में रही हूं और यहां सब लोग वैसे ही हैं जैसे पीजी में थे।

bigg boss 12: jasleen says deepika is very irritating
tv show

सबा और सोमी जसलीन की बात के जवाब में कहती हैं कि सबने अपनी लाइफ में स्ट्रगल किया होता है। हम भी पीजी में रहे हैं, हमारे पास तो किराए के लिए पैसे भी नहीं होते थे। जसलीन कहती हैं, 'मैंने भी अपने बचपन में काफी परेशानियों को सामना किया है। मेरे पास तो पिकनिक में जाने तक के पैसे नहीं थे। मैं पापा को यह नहीं बोलती थी कि स्कूल से टूर जा रहा है, क्योंकि उनके पास पैसे नहीं होते थे मुझे भेजने के लिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12: jasleen says deepika is very irritating
tv show

आपको बता दें इस हफ्ते काल कोठरी की सजा के लिए निर्मल-रोमिल और दीपिका को चुना गया है। रोमिल जेल में जाने के लिए मना कर रहे हैं और उनके जोड़ीदार निर्मल, दीपिका के साथ जेल में जा चुके हैं। बता दें कि शुक्रवार शो की शुरुआत में श्रीसंत रोते हुए भी दिखाई दिए। श्रीसंथ रोमिल-निर्मल के बदतमीजी करने से परेशान हैं। इसलिए वह घर से जाना चाहता हैं। ऐसे में रोमिल भी जेल जाने के लिए तैयार हो चुके हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed