रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरें बॉलीवुड में लगातार लाइमलाइट में बनी हुई है। जब मौका रणबीर कपूर के जन्मदिन का हो तो इन खबरों को और भी हवा मिल जाती है। हाल ही में रणबीर कपूर ने अपने परिवार के साथ 36वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की जिसमें रणबीर और नीतू कपूर के अलावा आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान के साथ नजर आ रही हैं।
रणबीर के जन्मदिन पर आलिया ने पहनीं सबसे महंगी ड्रेस, कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों को देखकर इतना तो साफ हो गया है कि रणबीर ने अपने इस खास दिन को परिवार और आलिया के साथ मनाया। रणबीर के जन्मदिन पर आलिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिसे रणबीर कपूर से सीधा जोड़कर देखा जा रहा है। इन तस्वीरों में आलिया केक बनाते हुए नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि यह केक आलिया ने किसी और के लिए नहीं बल्कि रणबीर कपूर के लिए बनाया है।
रणबीर के इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए आलिया ने अपने को-एक्टर रणबीर को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। आलिया ने इंस्टाग्राम पर रणबीर की एक तस्वीर शेयर की और लिखा - 'सनशाइन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।' आलिया के इस खास अंदाज से इन दोनों के अफेयर की खबरों ने और जोर पकड़ लिया है।
A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on
वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणबीर के जन्मदिन पर आलिया ने जो ड्रेस पहनी है उसकी कीमत लाखों में है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक नीतू कपूर ने जो इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है उसमें आलिया की ड्रेस की कीमत 1 लाख 30 हजार है। इस तस्वीर में आलिया नीले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं।
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
आपको बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग से आने लगी थी। कहा जा रहा है कि यह दोनों स्टार एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया और रणबीर ने अपने रिश्ते को कभी स्वीकार तो नहीं किया लेकिन इशारों इशारों में एक दूसरे को पसंद करनी की बात जरूर कह चुके हैं।