फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस के फरमान पर भड़के श्रीसंथ, बोले-पहले बीसीसीआई ने कर दिया बैन, अब यहां भी वही

Tue, 09 Oct 2018 04:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12: sreesanth banned in bigg boss house to play cricket
shreesanth
बिग बॉस के घर में अपने सारे गुनाहों की माफी मांगने आए श्रीसंथ गुनाह पर गुनाह किए जा रहे हैं। लगता है श्रीसंथ अपनी इस बात को भूल गए हैं कि वह घर में किस काम के लिए आए हैं। सलमान के कहने के बाद भी श्रीसंथ घर में कोई भी टॉस्क करने को तैयार नहीं हैं। आपको बता दे कि श्रीसंथ के टॉस्क नहीं करने पर सलमान ने उनसे कहा था कि वह जैसे क्रिकेट खेलते हैं। उसी तरह से घर में हर दिए हुए टॉस्क को करें।

 
bigg boss 12: sreesanth banned in bigg boss house to play cricket
tv show
श्रीसंथ घर में अब न किसी की सुन रहे हैं, न ही घर में किसी एक्टिविटी में भाग ले रहे हैं। हालांकि हर पांच मिनट पर उनका घर के किसी न किसी सदस्य के झगड़ा जरूर हो जाता है। इस हफ्ते भी रोमिल और श्रीसंथ के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली है। इसके बाद घर का माहौल काफी गंभीर हो गया। आपको बता दें कि श्रीसंथ और जसलीन घर में एंजॉय करने के लिए क्रिकेट खेलते हैं।
bigg boss 12: sreesanth banned in bigg boss house to play cricket
tv show
बिग बॉस घर के इस हफ्ते के कैप्टन रोमिल से कहते हैं कि वह जल्दी से जाकर जसलीन और श्रीसंथ के गेम रुकवा दें। वह श्रीसंत से टिशू बॉल व बैट लेकर उन्हें स्टोररूम में रख दें। रोमिल बिग बॉस के कहने पर श्रीसंथ से बैट बॉल लेकर स्टोर रूम में रख देते हैं। श्रीसंथ रोमिल की इस हरकत पर नाराज हो जाते हैं। वह रोमिल को इस बात के लिए काफी सुनाते हैं। श्रीसंथ वॉशरूम में जाकर अपना गुस्सा निकालते हैं, जसलीन उनको शांत करने की कोशिश करती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12: sreesanth banned in bigg boss house to play cricket
Bigg boss 12
बिग बॉस के इस फरमान पर श्रीसंथ भड़क जाते हैं। वह फिर बिग बॉस को घर छोड़कर जाने के लिए बोलते हैं। श्रीसंथ कहते हैं कि पहले बीसीसीआई ने उनके लिए क्रिकेट बैन कर दिया था। अब वही इस घर में बिग बॉस ने कर दिया है। वह इसे नहीं सहेंगे। इसके बाद श्रीसंथ अपने हाथ से बनाई बॉल को खुद ही तोड़ देते हैं। आपको बता दें कि श्रीसंत इस बार घर से जाने के लिए भी नॉमिनेट हैं।
 
विज्ञापन
bigg boss 12: sreesanth banned in bigg boss house to play cricket
bigg boss
हाल ही में श्रीसंथ की पत्नी ने उनसे वीडियो चैट की थी, जिसमें उनकी पत्नी ने उनसे कहा था कि वह घर में अपने दिमाग से खेलें। बात-बात पर गुस्सा करने की वजाए हर टॉस्क को करें। उन्होंने यह भी कहा कि वह घर से बार-बार जाने के लिए कहते हैं। वह ऐसा न करें और घर में अच्छा खेलें। लेकिन लगता है श्रीसंथ अभी किसी की बात को सुनने के मूड में नहीं हैं। सलमान,बिगबॉस और अब उनकी पत्नी के कहने के बाद में उनमें कोई फर्क देखने को नहीं मिल रहा है।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed