{"_id":"5bb5ca7b867a557b9a561b06","slug":"bigg-boss-12-sreesanth-called-to-deepak-chanakya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: श्रीसंथ ने दीपक को बनाया घर का चाणक्य, जवाब मिला-तेनालीराम हूं मैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: श्रीसंथ ने दीपक को बनाया घर का चाणक्य, जवाब मिला-तेनालीराम हूं मैं
Thu, 04 Oct 2018 01:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
टीवी शो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के घर में दीपक ठाकुर के अग्निपरीक्षा देने के बाद घर का माहौल अब और गर्म हो गया है। लेकिन इस तना-तनी के बीच में भी दीपक ने लोगों को हंसाना नहीं छोड़ा। आपको बता दें कि घर में दीपक और श्रीसंथ की दोस्ती काफी गहरी है। दोनों एक-दूसरे के साथ मजाक-मस्ती करते हुए भी दिख जाते हैं।
2 of 4
bigg boss
आपको बता दें कि दीपक घर वालों के साथ टॉस्क को लेकर मस्ती कर रहे थे। वह श्रीसंथ से कहते हैं कि वह उनके बाल काट देंगे, जिस तरह से उनके (दीपक) बाल काटे गए हैं। श्रीसंथ दीपक से कहते हैं, तुझे पता है तुम घर के चाणक्य हो। तो वहीं दीपक श्रीसंथ से कहते हैं कि मैं घर का चाणक्य नहीं तेनालीराम हूं। करणवीर श्रीसंथ और दीपक को बीच में टोकते हुए कहते हैं कि दीपक घर का चाणक्य क्यों है? सवाल यह है।
3 of 4
bigg boss 12
घर में मौजूद सभी घरवाले यह सुनकर हंसने लगते हैं। वह कहते हैं कि दीपक तुमने सलमान पर तो गाना बना लिया अब अपने ऊपर भी एक गाना बना दो। जिसके बाद दीपक कहते हैं कि बिग बॉस के घर में आकर मैं स्टार बन गया हूं। अब मुझे भी लगता है कि खुद पर गाना लिखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
bigg boss 12
बिहार के गांव से अपने हर सपने को पूरा करने के लिए बिग बॉस के घर आए दीपक ने अब घर में अपना गेम खेलना शुरू कर दिया है। दीपक ने सुरभि राणा के आते ही श्रीसंथ से अपनी दोस्ती भी तोड़ ली थी। दीपक ने श्रीसंथ पर यह आरोप भी लगाया था कि वह खुद की मर्जी सब पर थोपना चाहते हैं। वहीं, सुरभि ने स्पष्ट किया कि मैं इस गेम को जीतने आई हूं और उसके लिए मैं कुछ भी करूंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।