फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: 'सड़क पर आ गई थी रश्मि देसाई, उसके अकाउंट में...' शो में ये सब बोल गए अरहान

Tue, 10 Dec 2019 12:04 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 10 Dec 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 Arhaan Khan said about Rashmi Desai she was on road and have zero balance
arhaan khan - फोटो : social media
सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई और अरहान खान के रिश्ते की हर तरफ चर्चा हो रही है । इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान ने अरहान खान की असलियत रश्मि के सामने ला दी थी । सलमान खान ने बताया था कि अरहान की शादी हो चुकी है और उनका एक बच्चा भी है । 
bigg boss 13 Arhaan Khan said about Rashmi Desai she was on road and have zero balance
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इस बारे में रश्मि को कुछ नहीं पता था । वो शो के अंदर फूट-फूटकर रोने लगीं । इसके बाद सलमान खान घर के अंदर आए और दोनों को समझाया । ये सब हुए एक दिन बीत चुका था । रश्मि देसाई और अरहान की नॉर्मल बात शुरू हो गई थी । इसी दौरान अरहान ने रश्मि की जिंदगी का एक ऐसा राज खोला जिससे उनका रिश्ता टूट सकता है । 
bigg boss 13 Arhaan Khan said about Rashmi Desai she was on road and have zero balance
bigg boss - फोटो : social media
दरअसल, कल के एपिसोड में दिखाया गया कि अरहान, शेफाली बग्गा के साथ सोफे पर बैठकर बात कर रहे हैं । वो शेफाली को अपने और रश्मि के रिश्ते के बारे में बताते हैं । अरहान खान कहते नजर आए, "रश्मि देसाई खत्म हो चुकी थी । जब मैं उससे मिला था तो उसके अकाउंट में जीरो बैलेंस था । मैं उसे वहां से यहां तक कैसे लेकर आया हूं, वो मैं ही जानता हूं ।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#BiggBoss ne nikala @realsidharthshukla ko ghar se bahar aur secret room mein milwaya @parasvchhabrra se! Ab aage hoga kya, dekhiye aaj ke tedhe episode par, raat 10:30 baje. Anytime on @voot @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 Arhaan Khan said about Rashmi Desai she was on road and have zero balance
bigg boss - फोटो : social media
सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा, दोनों सीक्रेट रूम में बैठ अरहान की बातें सुनते हैं । इसे सुन सिद्धार्थ जोर-जोर से हंसने लगते हैं । वो अरहान का मजाक बनाते हुए कहते हैं, 'अच्छा रश्मि के अकाउंट में जीरो बैलेंस था और उसने इसको दिखाया था ।'
विज्ञापन
bigg boss 13 Arhaan Khan said about Rashmi Desai she was on road and have zero balance
bigg boss - फोटो : social media
वहीं पारस कहते हैं, 'रश्मि को ये लेकर आएगा । पहले खुद को तो कुछ बना ले ।' पारस आगे बोलते हैं, 'मैं तो अंदर जाकर इस बात को उठाऊंगा' । अब जब ये बात रश्मि को पता चलेगी तो हो सकता है कि वो अरहान से बचा हुआ रिश्ता भी तोड़ दें। बता दें कि इस हफ्ते घर से हिमांशी खुराना आउट हो चुकी हैं ।
 

बांग्लादेश में महिला डांसर्स के साथ नाचे सलमान तो तस्लीमा ने उठाए सवाल, बोलीं- मुस्लिम देश में...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed