फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुस्से में सलमान खान के शो बिग बॉस 13 से दीपिका पादुकोण गईं वापस ? जानें क्या है सच्चाई

Mon, 06 Jan 2020 04:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 06 Jan 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Deepika Padukone did not shot Salman Khan show for a premier
Deepika Padukone and Salman Khan - फोटो : social media

बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छपाक की वजह से काफी सुर्खियो में रहती हैं। इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दीपिका कई टीवी शोज में भी नजर आईं। बीते दिनों वह रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 11 में भी अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थीं। इस बीच ऐसी खबरें आई हैं कि दीपिका पादुकोण जब अपनी फिल्म छपाक का प्रमोशन करने के लिए अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 की शूटिंग में पहुंची तो उन्होंने शूटिंग बीच में ही छोड़ दी और चली गईं। 

Bigg Boss 13 Deepika Padukone did not shot Salman Khan show for a premier
सलमान खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि दीपिका गुस्से में सलमान खान का शो बीच में ही छोड़कर चली गई थीं। अब इस पूरे मामले में दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार मीडिया से बातचीत के दौरान दीपिका ने बताया है कि उनका बिग बॉस में जाकर छपाक का प्रमोशन करने का कोई सीन नहीं है। उन्होंने कहा है कि बिग बॉस में छपाक का प्रमोशन के लिए जाने को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई थी। दीपिका ने साफ कहा कि उनका बिग बॉस में जाने का प्लान नहीं है।

Bigg Boss 13 Deepika Padukone did not shot Salman Khan show for a premier
Deepika Padukone and Salman Khan - फोटो : file photo

दीपिका ने गुस्से में शो छोड़ने की बात को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इन बातों को महज अफवाह बताया है। गौरतलब है कि बिग बॉस के एक फैन क्लब पर ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका ने वीकेंड का वार की शूटिंग करने से मना कर दिया। हालांकि शूटिंग लेट शुरू होने की वजह से दीपिका बिना शूट किए सेट से चली गई थीं। उन्हें किसी प्रीमियर में जाना था जिसके चलते उन्हें बिग की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Deepika Padukone did not shot Salman Khan show for a premier
Deepika Padukone and Salman Khan - फोटो : social media

आपको बता दें कि इस बार वीकेंड का वार में अभिनेता अजय देवगन, काजोल और कंगना रनौत पहुंची। अजय देवगन अपनी 100वीं फिल्म 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' का प्रमोशन करने के लिए अभिनेत्री काजोल के साथ बिग बॉस 13 के वीकेंड का वार में पहुंचे। शो में पहुंचकर अजय और काजोल ने बिग बॉस 13 के होस्ट सलमान खान के साथ जमकर मस्ती भी की। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Deepika Padukone did not shot Salman Khan show for a premier
दीपिका पादुकोण और सलमान खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

वहीं इंडस्ट्री की 'क्वीन' कंगना रनौत भी अपनी फिल्म 'पंगा' के प्रमोशन के लिए सलमान खान के इस शो में पहुंची। कंगना इस फिल्म में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभा रही हैं। 24 जनवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इंडस्ट्री में वैसे तो कंगना की कई कलाकारों से पटती नहीं है लेकिन 'बिग बॉस' के सेट पर उनकी सलमान खान संग खास बॉन्डिग नजर आई। दोनों किसी बात पर जोर-जोर से खिलखिलाते हुए नजर आ रहे हैं। 

पढ़ें: अभिनेत्री होने के बावजूद आम हाउस वाइफ की जिंदगी जीती हैं दीपिका, रणवीर के पर्स से चुराती हैं पैसे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed