फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 13 के आगाज से कास्टिंग काउच पर सुरवीन चावला के खुलासे तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Tue, 24 Sep 2019 06:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 24 Sep 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Launch and Surveen Chawla Opened Casting Couch entertainment news
Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी की दुनिया के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन का बिगुल बज चुका है। यह शो 29 सितंबर से प्रसारित होगा। सोमवार को मुंबई के मेट्रो कॉरपोरेशन यार्ड में इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। इस मौके पर सलमान खान ने पूरी महफिल लूट ली। उन्होंने शो के कॉन्सेप्ट से लेकर बिग बॉस से जुड़े खुद के एक्सपीरियंस के बारे में भी मीडिया से बातचीत की। पूरे कार्यक्रम के दौरान दबंग खान का कभी मसखरा अंदाज तो कभी गुस्सैल रवैया भी देखने को मिला। 



'सेलिब्रिटी एक्सप्रेस' के साथ बिग बॉस 13 का आगाज, लॉन्चिंग के दौरान फोटोग्राफर पर भड़के सलमान

Bigg Boss 13 Launch and Surveen Chawla Opened Casting Couch entertainment news
Bhumi Pednekar - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के लिए रविवार को एक बुरी खबर आई। भूमि के नाना मेजर ध्यानचंद हुड्डा का निधन हो गया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए इस बात की जानकारी दी। इस दुखद घटना के बाद भी भूमि सोमवार को अपनी आने वाली फिल्म सांड की आंख के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचीं।

भूमि पेडनेकर के नाना का निधन, घटना के बाद भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हुईं शामिल

Bigg Boss 13 Launch and Surveen Chawla Opened Casting Couch entertainment news
rahul dholakia - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ह्यूस्टन में 50 हजार भारतीय अमेरिकी लोगों को हाउडी मोदी कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया। इस कार्यक्रम ने दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। देशभर में दोनों नेताओं की तारीफ हो रही है लेकिन इस बीच एक भारतीय फिल्म निर्देशक ने इसे पीआर मास्टरस्ट्रोक बताया है।

'हाउडी मोदी' पर शाहरुख की फिल्म के निर्देशक का तंज, कार्यक्रम को बताया- पीआर मास्टर स्ट्रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Launch and Surveen Chawla Opened Casting Couch entertainment news
सलमान खान और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

संजय लीला भंसाली और सलमान खान के फैंस उस वक्त बहुत खुश हुए थे जब फिल्म इंशाअल्लाह का एलान किया गया। लंबे समय बाद दोनों साथ काम करने वाले थे लेकिन बाद में खबर आई ये फिल्म नहीं बनेगी। फिल्म के डिब्बाबंद होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। खबर ऐसी भी थी कि फिल्म की स्क्रिप्ट में सलमान के हस्तक्षेप के चलते ही भंसाली ने पैर पीछे खीच लिए लेकिन अब इस फिल्म को लेकर सलमान ने खुद सामने आकर बयान दिया है।

'इंशाअल्लाह' के बंद होने पर अब सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, भंसाली को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Launch and Surveen Chawla Opened Casting Couch entertainment news
surveen chawla - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान के बाद अब सुरवीन चावला ने भी कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया है। अभिनेत्री सुरवीन चावला ने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। छोटे और बड़े पर्दे, दोनों जगह पर उनके अभिनय को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया। सुरवीन चावला ने खुलासा किया है कि वह मनोरंजन जगत में पांच बार कास्टिंग काउच जैसी घटना का शिकार हो चुकी हैं। 

कास्टिंग काउच की पांच बार शिकार हो चुकी हैं सुरवीन चावला,कहा- डायरेक्टर देखना चाहता था क्लीवेज लुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed