{"_id":"5e0436898ebc3e8820438478","slug":"bigg-boss-13-shefali-jariwala-reveals-rashami-desai-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: शेफाली ने रश्मि की शादीशुदा जिंदगी पर किए खुलासे, बोलीं- 'पूर्व पति से भी...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 13: शेफाली ने रश्मि की शादीशुदा जिंदगी पर किए खुलासे, बोलीं- 'पूर्व पति से भी...'
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 13' में कैप्टेंसी टास्क के दौरान रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा एक दूसरे से भिड़ गए। दरअसल टास्क को लेकर माहिरा और अरहान खान के बीच छीना झपटी हुई जिसके बाद रश्मि आती हैं और माहिरा को धक्का दे देती हैं। दोनों के बीच खूब बहस भी हुई। इसके बाद शेफाली जरीवाला, माहिरा और पारस छाबड़ा इस मुद्दे पर बातें करते नजर आए।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
माहिरा, शेफाली से कहती हैं कि 'रश्मि अपने से बड़े शब्द बोल जाती है। ये मुझे हमेशा एक ही बात कहती हैं कि अंडे से निकल जा। बड़ी हो जा। इसे सदमा लग जाता है क्या? मेरी उम्र का सदमा लगा है।'
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
आगे शेफाली कहती हैं कि 'मैंने उसे पहले भी देखा है। वो बहुत आक्रामक है। मैंने उसे नंदीश के साथ झगड़ते देखा है। यही वजह है कि शुरुआत से ही मुझे ऐसा लगता रहा है कि वो दिखावा कर रही है। ये वो रश्मि नहीं है जो दिखा रही है।अब जाकर उसका असली रूप धीरे-धीरे बाहर आ रहा है। वो एंग्री यंग वूमेन है।' बता दें कि साल 2016 में रश्मि और नंदीश का तलाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
शेफाली आगे कहती हैं कि 'पहले दिन से ही मुझे रश्मि पर भरोसा नहीं है। मैंने कोशिश की लेकिन उस पर भरोसा करने के लिए खुद को राजी नहीं कर पाई।' इससे पहले जब वाइल्ड कार्ड के तौर पर शेफाली ने शो में एंट्री की तो वो घर के हर सदस्य से मिलती हैं लेकिन रश्मि को इग्नोर कर देती हैं। इस पर रश्मि कहती भी हैं कि 'वो मुझे अनदेखा क्यों कर रही है?'
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
कैप्टेंसी टास्क की बात करें तो घर के दो कंटेस्टेंट शहनाज गिल और विशाल आदित्य सिंह में से कोई एक कप्तान बनेगा। टास्क के दौरान दोनों कार्य करने में सफल हुए थे जिसके बाद बिग बॉस ने दोनों के नाम का एलान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।