फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 13: घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये छह सदस्य, जानें कौन-कौन हुआ सुरक्षित

Tue, 26 Nov 2019 09:46 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 26 Nov 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 this week nominated contestant
bigg boss 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में सोमवार प्रसारित एपिसोड में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई। इसके लिए घर के सदस्यों को एक टास्क दिया गया जिसके तहत एक खंजर को कंटेस्टेंट के पुतले में घोंपना था। हिमांशी घर की कप्तान हैं ऐसे में वो सुरक्षित हैं। साथ ही बिग बॉस ने उन्हें विशेषाधिकार दिया कि वो किसी एक कंटेस्टेंट को सीधे नॉमिनेट कर सकती हैं। ऐसे में हिमांशी ने माहिरा को नॉमिनेट किया। बाकी कोई भी सदस्य माहिरा का नाम नहीं ले सकेगा।  

bigg boss 13 this week nominated contestant
bigg boss 13 - फोटो : voot

रश्मि ने भाऊ और शहनाज को नॉमिनेट किया। इसके बाद पारस पहुंचे उन्होंने शेफाली और आरती का नाम लिया। माहिरा ने भी शेफाली और आरती को नॉमिनेट किया। आसिम ने शहनाज और पारस का नाम लिया। शेफाली ने भी पारस और शहनाज का नाम लिया।

bigg boss 13 this week nominated contestant
bigg boss 13 - फोटो : voot
सिद्धार्थ ने शेफाली को झूठ बोलने के लिए नॉमिनेट किया। सिद्धार्थ दूसरे नाम में कंफ्यूज थे। ऐसे में उन्होंने रश्मि को नॉमिनेट किया। सिद्धार्थ कहते हैं कि इस हफ्ते उनका किसी दूसरे सदस्य के साथ विवाद नहीं हुआ। वैसे भी रश्मि को कोई और दूसरा नॉमिनेट नहीं करेगा। इसके बाद सना पहुंचती हैं। सना ने शेफाली और आरती का नाम लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 this week nominated contestant
bigg boss 13 - फोटो : voot

देवोलीना ने भाऊ और सना को नॉमिनेट किया। विशाल ने भाऊ और शेफाली का नाम लिया। आरती ने पारस और विशाल को नॉमिनेट किया। भाऊ ने रश्मि और देवोलीना को नॉमिनेट किया। इस तरह माहिरा, शेफाली, शहनाज, भाऊ, आरती और पारस नॉमिनेट हो गए। वहीं सिद्धार्थ, रश्मि, देवोलीना, विशाल और हिमांशी सुरक्षित हुए।

विज्ञापन
bigg boss 13 this week nominated contestant
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' ने घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें उन्हें सीरियल 'दिल से दिल तक' का प्रोमो दिखाया गया। 'बिग  बॉस' ने कहा कि इस प्रोमो को उन्हें रीक्रिएट करना है। इसमें सिद्धार्थ और रश्मि की एक जोड़ी बनाई गई। उनका वीडियो शूट करने के लिए शहनाज निर्देशक बनी थीं। वहीं माहिरा और विशाल को एक दूसरे संग रोमांस करना था और पारस को पूरा वीडिया शूट करना था। घर में हमेशा लड़ते झगड़ते दिखने वाले सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई बेडरूम से लेकर स्विमिंग पूल तक में रोमांस करते नजर आए।

अमिताभ, सलमान और कपिल के शो के ताजा अपडेट्स, मनोरंजन जगत की छह खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed