फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: अर्शी खान ने खोली राखी सावंत को पोल! उनके शादीशुदा होने पर कही ये बात

Mon, 07 Dec 2020 11:19 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 07 Dec 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Arshi Khan reveals the truth of Rakhi Sawant marriage
राखी सावंत, अर्शी खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 14 जल्द खत्म होने वाला है। इस बार हुए वीकेंड का वार में बिग बॉस 14 में छह नए चैलेंजर्स की एंट्री हुई। इन चैलेंजर्स में बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट्स कश्मीरा शाह, अर्शी खान, राखी सावंत, विकास गुप्ता, राहुल महाजन और मनु पंजाबी का नाम शामिल है। रविवार को सलमान खान ने इन सभी चैलेंजर्स को दर्शकों से रूबरू करवाया।

Bigg Boss 14 Arshi Khan reveals the truth of Rakhi Sawant marriage
राखी सावंत, अर्शी खान - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं बिग बॉस के सेट पर पहुंचकर राखी सावंत और अर्शी खान के बीच नोंक-झोंक देखने को मिली। इतना ही नहीं यह दोनों एक-दूसरे की पोल भी खोलते नजर आए। दरअसल अर्शी खान और राखी सावंत को 'फ्रेनेमी' टास्क दिया गया, जिसमें इन दोनों को एक-दूसरे के सवालों को सही जवाब देता था। गलत जवाब होने पर उसे थप्पड़ मिलता। इस सवाल-जवाब के बीच अर्शी खान ने राखी से उसकी शादी को लेकर सवाल कर दिया।

Bigg Boss 14 Arshi Khan reveals the truth of Rakhi Sawant marriage
अर्शी खान - फोटो : सोशल मीडिया

अर्शी खान राखी से सवाल करते हुए पूछा, 'आपने अपनी जिंदगी में कितनी शादियां की है। इस पर राखी ने कहा, 'मेरे पति मिस्टर इंडिया हैं, पर नहीं है'। मैंने चार शादियां की हैं, तीन सलमान सर की सुरक्षा कर रहे हैं और जो एक है वह जिंदा है'। राखी सावंत का ऐसा जवाब सुनकर अर्शी खान ने आगे कहा, 'मतलब है' ? इसके बाद राखी भी मुस्कुराने लगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Arshi Khan reveals the truth of Rakhi Sawant marriage
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

राखी सावंत ने इशारों में अपनी शादी का अधूरा सच कह दिया। हालांकि उनका यह जवाब मजाक था या सच यह कह पाना मुश्किल है। इनके अलावा बिग बॉस के वीकेंड का वार में बाकि अन्य कंटेस्टेंट्स ने भी टास्क किए और शो के होस्ट सलमान खान के साथ काफी मस्ती भी की। बात करें बिग बॉस 14 की तो अब शो में कुल चार कंटेस्टेंट्स रुबीना दिलैक, अनुभव शुक्ला, जैस्मीन भसीन और एजाज खान बचे हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Arshi Khan reveals the truth of Rakhi Sawant marriage
निक्की तंबोली, राहुल वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम

यह चारों कंटेस्टेंट्स शुरू से भी बिग बॉस के घर का हिस्सा हैं। इस हफ्ते बिग बॉस के घर से निकलने वालों में निक्की तंबोली और राहुल वैद्य हैं। निक्की तंबोली को जनता के वोट के आधार पर निकाला गया जबकि राहुल वैद्य ने खुद से बिग बॉस 14 का शो छोड़ने का फैसल किया जिसके बाद उन्हें शो से निकलने पड़ा गया। हालांकि सोशल मीडिया पर उनके फैसले को गलत बताया जा रहा है। 

पढ़ें: गौरी खान ने खास अंदाज में डिजाइन की अपने घर मन्नत की छत, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शानदार तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed