बिग बॉस 14 के बाद जैस्मिन भसीन और अली गोनी जम्मू गए थे। जम्मू में अली का परिवार रहता है। दोनों ने साथ में परिवार के साथ वक्त बिताया। कुछ दिन पहले ही वे मुंबई पहुंचे हैं जिसके बाद अब अली और जैस्मिन स्पा सेशन के बाद स्पॉट हुए। यहां जैस्मिन ने खुलासा किया कि मास्क नहीं लगाने की वजह से उनका चालान काटा गया है।
मास्क न पहनने पर जैस्मिन भसीन का कटा चालान, सोशल मीडिया में शेयर की अपनी तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात को मुंबई में जैस्मिन भसीन और अली को देखते ही फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। पोज देते वक्त अली गोनी ने मास्क चेहरे से नीच कर लिया लेकिन जैस्मिन ऐसा करने से बचती दिखीं। जब पैपराजी ने उनसे मास्क उतारने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि 'मैं नहीं निकालूंगी। मेरा आज ही चालान हुआ है।' इसके बाद जैस्मिन एक पर्ची दिखाने लगती हैं।
जैस्मिन भसीन की इन अदाओं पर उनके फैंस फिदा हो गए। किसी ने उन्हें लिखा- 'हाहाहा क्यूटी', एक अन्य ने लिखा, 'जैस्मिन का बहुत बड़ा फैन हूं।' एक यूजर लिखते हैं, 'उन्होंने मेरा दिन बना दिया।' लुक्स की बात करें तो इस दौरान जैस्मिन ने पीच कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं अली गोनी कैजुअल शर्ट के साथ जींस में थे।