छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से ही सुर्खियां बटोरता रहता हैं। हर बार इस शो में किसी ना किसी कंटेस्टेंट की वजह से कॉन्ट्रोवर्सी होती ही है। हाल ही में शो के कंटेस्टेंट कुमार सानू के बेटे जान सानू ने मराठी भाषा को लेकर टिप्पणी की थी। जिससे नाराज होकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने कलर्स चैनल को शो बंद करने की धमकी दे डाली थी। वहीं अब बेटे की गलती पर पिता कुमार सानू ने माफी मांगी है।
बेटे की गलती पर पिता कुमार सानू ने मांगी माफी, Bigg Boss में जान सानू ने की थी मराठी भाषा पर टिप्पणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में मशहूर सिंगर कुमार सानू ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कुमार सानू उद्धव ठाकरे से माफी मांगते हुए कहते हैं, 'नमस्कार उद्धव जी मैं कुमार सानू, मुझे अच्छा लगा कि बीएमसी ने कोविड के समय मेरा ध्यान रखा। इस सबके लिए मैं शुक्रिया करना चाहता हूं। मैं बीएमसी की वजह से कोरोना से बचकर आया।'
Thank you so much for all your prayers and love🙏 I’m feeling much better , Corona is tested negative but still there’s...
आगे कुमार सानू कहते हैं, 'मैंने सुना कि मेरे बेटे जान ने एक बहुत ही गलत बात कही, जो हमने 40-41 साल में ऐसा सोचा भी नहीं। जिस मुंबई शहर ने जिस मुम्बा देवी ने मुझे ये आशीर्वाद दिया था, मुझे नेम फेम दिया। उस मुम्बा देवी, उस महाराष्ट्र के बारे में ऐसी कोई बात मैं तो सोच नहीं सकता। हालांकि मेरे बेटे ने जो भाषाओं के बारे में कहा मैं कहना चाहता हूं कि मैं सभी भाषाओं का आदर करता हूं। मैंने हर भाषा में गाना गाया है।'
कुमार सानू यहीं नहीं रुके, आगे उन्होंने कहा- 'मेरा बेटा जो है मैं पिछले 27 साल से उससे अलग हूं। मुझे नहीं पता कि उनकी मां ने उन्हें क्या शिक्षा दी है। एक बाप होने के नाते मैं अपने बेटे के लिए आपसे सिर्फ माफी मांग सकता हूं। बाला साहब से लेकर अभी तक मैं जुड़ा रहा हूं। इस तरह की बातें सुनने के बाद मुझसे रहा नहीं गया। मैंने प्रताप सरनाईक जी से बात की और उन्होंने मुझे कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। मैं एक बार और क्षमा मांगना चाहता हूं।'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे इस महाराष्ट्र की धरती ने सबकुछ दिया है। ऐसी नालायक वाली बात उसे नहीं करनी चाहिए थी। मैं बीएमसी का मेरा ध्यान रखने के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे माफ कर देना, मेरे परिवार को माफ कर देना। मेरे एक्स परिवार को भी मांफ कर देना।' बता दें कि मंगलवार को बिग बॉस का जो एपिसोड प्रसारित किया गया था। उसमें जान कुमार सानू ने मराठी भाषा को लेकर कहा था कि उन्हें इस भाषा से चिढ़ है। जिसे लेकर MNS ने नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि बाद में बिग बॉस के फटकार लगाने के बाद जान ने खुद भी इस मामले को लेकर माफी मांगी थी।
पढ़ें: सोलो हीरो के तौर पर खत्म हो रही बॉबी देओल की ब्रांडिंग, शाहरुख की फिल्म में हीरो बने विक्रांत मैस्सी