टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 14 इन दिनों अपने आखिरी दौर से गुजर रहा है। अब शो में कुल चार लोग बचे हैं। इस बार हुए वीकेंड का वार में बिग बॉस के घर से दो कंटेस्टेंट्स निक्की तंबोली और राहुल वैद्य निकल गए हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि राहुल वैद्य को वोटों के आधार पर बिग बॉस के घर से बेघर नहीं किया गया बल्कि उन्होंने खुद बिग बॉस से निकलने के लिए अपनी इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद वह शो से निकल गए।
Bigg Boss 14: राहुल वैद्य के घर से बेघर होने पर हैरान हुए ये सितारे, सोशल मीडिया पर जताई निराशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल वैद्य के इस तरह से बिग बॉस के घर से निकलने पर शो के कई पूर्व कंटेस्टेंट्स ने हैरानी जताई है। टीवी की मशहूर अभिनेत्री और बिग बिग की पूर्व कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने राहुल वैद्य के घर से निकलने पर ट्विटर पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राहुल वैद्य के इस फैसले को गलत बताया है।
काम्या पंजाबी ने अपने ट्वीट में लिखा, बिग बॉस की इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था जब किसी मजबूत कंटेस्टेस्ट इस तरह से बीच में शो छोड़ दिया हो। मैं समझ सकती हूं कि इस तरह के कठोर कदम उठाने के लिए वह किस मानसिक आघात से गुजरे होंगे! प्यारे राहुल वैद्य तुमने भी ट्रॉफी प्लेट में सजाकर दे दी। वहीं काम्या पंजाबी के इस ट्वीट पर गौहर खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Never happened in the history of #BiggBoss contestants are walking out of the show that too stronger ones, I can imagine what mental trauma they would have gone through to take such a drastic step! Dear @rahulvaidya23 tumne bhi trophy plate meh sajaa ke de di #bb14 @ColorsTV
गौहर खान बिग बॉस के सीजन सात की विजेता है। उन्होंने ट्विटर राहुल के बिग बॉस छोड़ने पर हैरानी जताई। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, क्या ? उन्होंने क्यों छोड़ दिया ? वहीं बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा ने भी राहुल के बिग बॉस का शो छोड़ने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, उन्होंने वापस आना चाहिए। वह आएंगे।
What ?? Why did he walk out ???? https://t.co/gFukAXGrCx
शेफाली ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, राहुल वैद्य अभी सफर लंबा है। उनके फैंस उन्हें वापस देखना चाहते हैं, लेकिन याद रखना जो वापस आता वह विनर नहीं बनता है। वह बहुत काबिल थे। हम सभी उन्हें याद रखेंगे। निक्की तंबोली तुम्हें भी रुकना चाहिए था। आप दोनों इसके लायक थे। इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर और हस्तियों ने राहुल के घर से बेघर होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
He should come back..he will..#RahulVaidya abhi safar lamba hai..his fans will want him back..lekin yad rakhna jo wapas aata hai wo winner nahi banta..he was so deserving though.We all will miss him #biggboss14 & #nikkitamboli also should have stayed. Both were deserving.
पढ़ें: फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे के भी मशहूर अभिनेता हैं शेखर सुमन, रेखा के साथ की थी अभिनय की शुरुआत

कमेंट
कमेंट X