फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: अंकित ने खोली घरवालों की पोल, अर्चना को मिली कड़ी सजा; जानें 13वें एपिसोड में क्या-क्या हुआ?

Fri, 14 Oct 2022 12:59 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 14 Oct 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Episode 13 Ankit Gupta Talks about contestants Archana Punishment
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के घर में हर गुजरते दिन के साथ बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। किसी की बॉन्डिंग अच्छी हो रही है तो कोई मजाक-मजाक में आपस में भिड़ जा रही है। ताजा एपिसोड में भी यही सब देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि 13वें दिन बिग बॉस  के घर में क्या-क्या हुआ।


Tv Actors: पंजाबी इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं टीवी के ये स्टार्स, पहले इन सितारों ने खूब बटोरीं सुर्खियां
 

Bigg Boss 16: Episode 13 Ankit Gupta Talks about contestants Archana Punishment
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

एपिसोड की शुरुआत में गौतम शालीन को जलाने की कोशिश करते दिखते हैं जिसके बाद शालीन सौंदर्या के पास पहुंच जाते हैं और उनसे फलर्ट करने लगते हैं। देखते ही देखते वह सौंदर्या को किस कर देते हैं। यह बात गौतम को बुरी लग जाती है और उन्हें चीप कहकर बुलाने लगते हैं। इसके बाद सौंदर्या गौतम को काफी मनाने की कोशिश करती हैं लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं होता। यह सब देखकर सौंदर्या वहां से चली जाती हैं। इस बीच शालीन गौतम के पास पहुंच जाते हैं और उन्हें समझाने की कोशिश करने लगते हैं कि यह सब एक मजाक था। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है। इसके बाद इस मुद्दे पर घरवाले अगल-अलग बैठकर बात करते नजर आते हैं। 
Double XL: शिखर धवन से पहले ऑनस्क्रीन इश्क फरमा चुके हैं ये क्रिकेटर्स, लिस्ट में शामिल कई बड़े नाम

Bigg Boss 16: Episode 13 Ankit Gupta Talks about contestants Archana Punishment
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

उधर, अर्चना खाने को लेकर एक बार फिर बहस करती हुई दिखती हैं। वह कहती हैं कि वह अपनी रोटियां खुद बनाएंगी। इस बात पर गौतम और अर्चना के बीच बहस होती दिखती है। इस बीच अंकित गुप्ता को बिग बॉस कंफेशन रूम में बुलाकर घरवालों के राज जानने की कोशिश करते हैं। अंकित बिग बॉस से टीना और शालीन के बीच प्यार की शुरुआत को महज दिखावा और गेम प्लान का हिस्सा बताते हैं। आगे घरवालों में अदरक के बीच घमासान देखने को मिलता है। गौतम अर्चना को बार-बार अदरक वापस करने के लिए बोलते हैं लेकिन वह नहीं मानती। वह गौतम को थोड़ा सा अदरक देती हैं।
Karwa Chauth: कटरीना कैफ ने पहला, तो गीता बसरा ने पति से दूर मनाया करवा चौथ, देखें सितारों की खूबसूरत तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Episode 13 Ankit Gupta Talks about contestants Archana Punishment
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

इन सबके बीच बिग बॉस सबको लिविंग एरिया में बुलाते हैं। बिग बॉस सबसे पूछते हैं कि किसकी आवाज घरवालों को सबसे ज्यादा परेशान करती है। सब मिलकर अर्चना का नाम लेते हैं। जिसके बाद उन्हें अगले आदेश तक मौन रहने की सजा मिलती है। बिग बॉस अर्चना को केवल शालीन से बात करने की अनुमति देते हैं ताकि वह घरवालों तक अपनी बात पहुंचा सकें। सजा के दौरान घरवाले अर्चना  को गुस्सा दिलाने की काफी कोशिश करते हैं लेकिन वह अपना सजा बखूबी पूरी करती हैं। बिग बॉस इससे काफी इंप्रेस होते हैं और तोहफे के तौर पर उन्हें अदरक देते हैं।
Mirzapur 3: खुशखबरी! 'मिर्जापुर 3' पर नहीं लगेगी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर जताया आश्चर्य

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed