फिल्मी हस्तियों की निजी जिंदगी में प्रशंसकों की खूब दिलचस्पी होती है। अफेयर, डेटिंग और शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक हर खबर पर फैंस नजर रखते हैं। इन दिनों साउथ फिल्म निर्देशक विग्नेश और एक्ट्रेस नयनतारा चर्चा में हैं। दोनों हाल ही में जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने हैं। बता दें कि नयनतारा और विग्नेश ने इसी साल जून में शादी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दोनों सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। विग्नेश और नयनतारा की तरह बॉलीवुड में भी कई सितारे हैं, जो जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स हैं। इनमें से कुछ सरोगेसी का सहारा भी लिया है। आइए जानते हैं...
Bollywood Celebs: जुड़वा बच्चों के अभिभावक हैं ये बॉलीवुड सितारे, एक तो अकेले ही संभाल रहे पूरी जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रहीं प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ बीते वर्ष माता-पिता बने थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीति जिंटा सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं। इस साल मदर्स डे के मौके पर उन्होंने पहली बार अपने बच्चों झलक दिखाई थी। आपको बता दें कि प्रीति ने बिजनेसमैन जीन से 29 फरवरी, 2016 को शादी की थी। लॉस एंजेलिस में हुई इस शादी में केवल कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। प्रीति लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हैं।
सनी लियोनी
सनी लियोनी और उनके पति डैनिएल वीबर तीन बच्चों के माता-पिता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने थे। वर्ष 2018 में दोनों ने जुड़वा बेटों का स्वागत किया। इनका नाम उन्होंने ऐशर और नोआ रखा है। इससे पहले वर्ष 2017 में सनी ने महाराष्ट्र के लातूर से एक बच्ची को गोद लिया था, जिसे उन्होंने निशा नाम दिया।
करण जौहर
बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार करण जौहर भी दो बच्चों के सिंगल पेरेंट हैं। करण अक्सर अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं। बता दें कि करण ने वर्ष 2017 में पिता बनने की खबर से सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने प्रशंसकों के साथ शेयर किया था कि वह एक बेटी रूही और बेटे यश का स्वागत कर रहे हैं। वह सरोगेसी के जरिए पिता बने थे। करण ने इनके नाम अपने माता-पिता हीरू और यश के नाम पर रखे हैं।
संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त ने वर्ष 2008 में मान्यता ने शादी की थी। दो साल बाद 2010 में दोनों माता-पिता बने। 21 अक्टूबर, 2010 को मान्यता ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। संजय अपने बेटे शाहरान और बेटी इकरा की तस्वीरें कई बार इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुके हैं। आने वाले समय में संजय 'बाप', 'द गुड महाराजा' और घुड़चढ़ी जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। पिछली बार वह फिल्म 'शमशेरा में दिखाई दिए थे। 'शमशेरा' में संजय दत्त नेगेटिव रोल में नजर आए थ। उनका किरदार काफी पसंद किया गया।