बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री के बाद से ही लोग न सिर्फ मेकर्स बल्कि चैनल की भी आलोचना कर रहे हैं। दरअसल मीटू अभियान के दौरान निर्देशक साजिद पर कई महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। यही वजह है कि बिग बॉस में साजिद की एंट्री लोगों को पसंद नहीं आ रही है। हाल ही में उर्फी जावेद ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और निर्माताओं पर भड़कती नजर आईं थीं। अब एक बार फिर से साजिद खान पर उर्फी का गुस्सा फूटा है।
Urfi Javed: साजिद खान पर फिर बिफरीं उर्फी जावेद, बोलीं- जिनको मॉलेस्ट किया उनसे माफी तक नहीं मांगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्फी जावेद को उनके बेबाक बयानों के लिए भी जाना जाता है। आज एक बार फिर से एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर साजिद खान को खरी-खोटी सुनाई है। उर्फी ने इंस्टा स्टोरी से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें कहते सुना जा सकता है कि "अब जबकि साजिद खान को काफी अटेंशन मिल रही है, ऐसे में मैं आप सभी को याद दिलाना चाहती हूं कि साजिद खान ने किसी भी महिला से माफी नहीं मांगी है, जिनको भी उसने मॉलेस्ट किया है,"।
Amitabh Bachchan:बिग बी के जन्मदिन से पहले फैंस को मिला तोहफा, दोबारा से रिलीज हो रही हैं शहंशाह की 11 फिल्में
बोलीं खुद को बचाने की कर रहे पूरी कोशिश
वीडियो में उर्फी जावेद आगे कहती हैं कि साजिद ने देश से भी माफी नहीं मांगी है और दूसरे ओर खुद को साफ-सुथरा दिखाते हुए बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कभी सॉरी नहीं बोला है, क्या ही किया जा सकता है।"
उर्फी ने ये वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- तुमने माफी नहीं मांगी, लेकिन खुद के एक्शन का हमेशा बचाव करते रहे, साधारण सी सॉरी से कुछ भी बदल नहीं सकता, लेकिन जो तुमने किया और जिस तरह से खुद को बचा रहे हो, उससे तो बेहतर सॉरी बोल देना ही है।