फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पायल घोष के बाद बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना भवनानी आईं सामने, कहा- 'मुझे धमकी देकर शांत करवाया'

Sun, 20 Sep 2020 07:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 20 Sep 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 6 Contestant Sapna Bhavnani Ready To File Complaint Against a Man Who Sexually Abused Her
सपना भवनानी - फोटो : Instagram: @sapnabhavnani

बॉलीवुड में इन दिनों काफी उहापोह मची हुई है। एक मामला शांत नहीं होता कि दूसरा मामला उठ खड़ा हो जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में भी देखने को मिला है। हाल ही में अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। हालांकि इन सभी आरोपों को अनुराग ने बेबुनियाद बताया है। वहीं अब बॉलीवुड से ही एक और पॉपुलर नाम सामने आया है। जिन्होंने अपने साथ हुए यौन शोषण की शिकायत करने का फैसला लिया है।

Bigg Boss 6 Contestant Sapna Bhavnani Ready To File Complaint Against a Man Who Sexually Abused Her
सपना भवनानी - फोटो : Twitter

ये नाम है सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट और बिग बॉस के सीजन 6 की कंटेस्टेंट रहीं सपना भवनानी का। पायल घोष के सामने आते ही सपना ने भी सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि उनके साथ भी ऐसी घटना घटित हो चुकी है जिसको लेकर अब उन्होंने आवाज उठाने का फैसला किया है। सपना ने ट्वीट कर इस बारे में बताया है। सपना ने इसकी जानकारी महिला आयोग को भी दी है।

Bigg Boss 6 Contestant Sapna Bhavnani Ready To File Complaint Against a Man Who Sexually Abused Her
सपना भवनानी - फोटो : Twitter

सपना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में सपना लिखती हैं, 'कश्मीर की सुबह और मीटू ट्रेंड कर रहा है। रेखा शर्मा (राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष) मुझे लगता है मैं उस व्यक्ति के खिलाफ एक ऑफिशियल शिकायत करने के लिए तैयार हूं जिसने मेरा शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण किया और बाद में मुझे धमकी देकर शांत करवाने की कोशिश की। मैं एनसीडब्ल्यू के साथ इस प्रक्रिया को कैसे शुरू कर सकती हूं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 6 Contestant Sapna Bhavnani Ready To File Complaint Against a Man Who Sexually Abused Her
रेखा शर्मा - फोटो : ANI

सपना के इस ट्वीट पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी संज्ञान लिया। उन्होंने सपना के इस ट्वीट का जवाब देते हुए उन्हें कहा कि, 'आप हमें विस्तार में शिकायत भेज सकती हैं या वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत भी कर सकती हैं।' हालांकि सपना ने इस ट्वीट में किसी भी व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया है।
 

विज्ञापन
Bigg Boss 6 Contestant Sapna Bhavnani Ready To File Complaint Against a Man Who Sexually Abused Her
सपना भवनानी - फोटो : Twitter

गौरतलब है कि सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सपना भवनानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर समसामयिक मुद्दों को लेकर अपनी बात रखती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपने लिए आवाज उटाने के लिए किया है। सपना के इस ट्वीट के बाद काफी हलचल मच गई है। सभी लोग इस समय जानना चाहते हैं कि सपना किसके बारे में बात कर रही हैं।

पढ़ें: अनुराग कश्यप पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर रवि किशन की प्रतिक्रिया, कहा- 'इस पर कार्रवाई होनी चाहिए'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed