{"_id":"5d7de2df8ebc3e01802e9d20","slug":"bigg-boss-contenstant-nehha-pendse-hits-back-to-trolls-for-her-boyfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयफ्रेंड का मजाक उड़ाने पर बिफरी 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट, बोलीं- 'कोई और होता कौन है?'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्वॉयफ्रेंड का मजाक उड़ाने पर बिफरी 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट, बोलीं- 'कोई और होता कौन है?'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
neha pendse
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 12' की कंटेस्टेंट रह चुकीं नेहा पेंडसे पिछले दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में रहीं। नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो अपने ब्वॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह के साथ दिखाई दीं। नेहा के ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीर सामने आने के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। अब नेहा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
2 of 5
neha pendse
- फोटो : social media
यूजर्स ने नेहा के ब्वॉयफ्रेड के लुक्स का मजाक बनाया और उनकी पसंद पर सवाल उठाए । अब एक इंटरव्यू में नेहा ने ट्रोल करने वालों को जवाब दिया और कहा कि 'शार्दुल ही क्यों, मैं भी कई बार ट्रोल की गई हूं। जब मैंने 'मे आई कम इन मैडम' शो में अपना वजन बढ़ाया था तब मुझे भी निशाने पर लिया गया था।'
3 of 5
neha pendse
- फोटो : social media
नेहा ने आगे कहा कि 'ऐसा हो सकता है कि वो अभिनेता फिजिकल, इमोशनल या किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही हो। शार्दुल तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी ताल्लुक नहीं रखते हैं वो बिजनेसमैन हैं तो उन्हें ट्रोल करना बेहद हास्यास्पद है। ये ही मिला है क्या, कोई और नहीं मिला क्या, जैसे कॉमेंट्स नहीं करने चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Neha Pendse
- फोटो : instagram
नेहा बताती हैं कि 'मैं ट्रोल करने वालों से जानना चाहती हूं कि क्या उन्हें मालूम है कि वो मुझे कितना खुश रखता है। आप इस तरह से तय करने वाले होते कौन हैं कि मेरे लिए कौन सही है और कौन गलत। मुझे समझ नहीं आता कि यह नकारात्मक फ्रस्टेशन कहां से आती हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
neha pendse
- फोटो : file photo
नेहा ने अपना करियर 1995 में दूरदर्शन के शो 'कैप्टन हाउस' से शुरू किया था। इसके बाद वो जी टीवी के शो 'हसरतें' में नजर आईं। टीवी सीरियल 'मे आई कम इन मैडम' से नेहा को काफी पॉपुलैरिटी मिली। वहीं पिछले साल नेहा 'बिग बॉस' सीजन 12 में भी कंटेस्टेंट बन पहुंची थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।